वनांचल स्वर : सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हम सभी को सर्दी जुकाम या नजला का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि 250 ग्राम दूध, 1 चम्मच हल्दी का चूर्ण, 50 ग्राम गुड़, 12 नग तुलसी पत्ती, 6 नग काली मिर्च ये सब को पीसकर चूर्ण बना ले, 1 पाव दूध में इसे उबाले और उबाल कर इसको गुनगुना रहते हुए रात में सोने के पहले सेवन करे, इससे सर्दी, जुकाम, नजला हल्का बुखार आदि में लाभ होता हैं| ठंडी चीजों के सेवन से बचे तथा नशा न करें | इस तरह हम अपने आस पास पाए जाने वाले वनस्पतियों की मदद से स्वस्थ रह सकते हैं यदि हम उनके गुणों के बारे में जाने और इस तरह पैसे की भी बचत कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नम्बर @9111061399

Posted on: Sep 03, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

टोपीवाले की चतुराई...कहानी

ग्रामपंचायत-सिहपुर तहसील-पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से संयोगिता मरकाम कक्षा पांचवीं की छात्रा है जो एक कहानी सुना रही है जिसका शीर्षक है टोपीवाले की चतुराई
एक टोपी वाला था, गाँव-गाँव घूम कर टोपी बेचता था, एक दिन वह एक गाँव से दूसरे गाँव टोपियाँ बेचने जा रहा था दोपहर के समय तो वह कुछ देर सुस्ताने के इरादे से एक पेड़ के नीचे अपनी टोपियों को रख कर सो गया, जब नींद खुली तो उसके होश उड़ गए देखा की उसकी एक भी टोपी नहीं है सोचने लगा कौन ले गया होगा? फिर जैसे ही उसकी नजर पेड़ की तरफ़ गई तो देखा कि सारी टोपियों को बंदरों ने पहन रखी है तो वो उन पर इशारों से और पत्थर मार के टोपियाँ वापस पाने की जद्दोजहद करने लगा लेकिन सफलता नहीं फिर उसने देखा कि जैसे वह कर रहा है बन्दर भी वैसा ही कर रहे है तो उसको एक तकरीब सूझी क्यों न अपनी टोपी तो उतार फेंकूं उसने वैसा ही किया उसके बाद बंदरों ने भी अपनी-अपनी टोपियों को उतार कर नीचे फेंक दिए फिर क्या था टोपी वाले ने सारी टोपियाँ उठा कर अपने बैग में भरा और गाँव की तरफ चल पड़ा |

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG KABIRDHAM PANDARIYA SNYOGITA MARKAM SONG STORY VICTIMS REGISTER

जमीन का पट्टा न होने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा हो रही,अधिकारी मदद नहीं करते, कृपया मदद करें...

पतेरा टोला, पंचायत-कोटी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर
(छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं उनके पास पुराने समय से पट्टा नही रहने के कारण उन्हें बहुत परेशानी है, जो नया मुख्यमंत्री आबादी पट्टा बन रहा है उसमें भी उनको पट्टा नहीं मिला है. स्कूलों में शिक्षकों द्वारा भी माँगा जाता है, संबंधित आवेदन अधिकारीयों को कई बार आवेदन दिए हैं,पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया दिए अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर पट्टा दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, CEO@9416360411, पटवारी@9617692048, सचिव@9617031878. संपर्क @9111923350.

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG LAND SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR

स्वास्थ्य स्वर: हिस्टिरिया या मिर्गी का घरेलू उपचार...

ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हिस्टिरिया (मिर्गी) रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं: हिस्टिरिया (मिर्गी) यह बहुत पुरानी बीमारी है, ये अधिकतर महिलाओं को गर्भ के समय में होता है, इसके निदान के लिए, 4 चम्मच जटामासी के जड़ का चूर्ण, 2 चम्मच वच का चूर्ण, 1 चममच काला नमक, आधा चम्मच शहद के साथ नियमित रूप से दिन में 3 बार लगातार 1 सप्ताह तक सेवन करने से बीमारी से छुटकारा मिल सकता है,
सावधानी: महिलाओं को मानसिक तनाव नही लेनी चाहिये| यह औषधि हमारे पर्यावरण में आसपास ही मिल जाता है, ये इलाज बिना कोई शुल्क दिए ही घर में कर सकते हैं:
संपर्क नम्बर@9893327457.

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

Impact: Our broken hand pump from months got repaired after CGnet report...

ग्राम पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गणेश प्रसाद यादव बता रहे हैं कि उनके गाव् के वार्ड क्रमांक 19 में कुल 30 मकान हैं जहां की आबादी 178 हैं, वहाँ लगभग तीन महीने से हैडपम्प ख़राब था, कई बार ग्रामीणों ने संबन्धित अधिकारियों को लिखित आवेदन भी दिया था पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया, जिससे लोग बहुत अधिक परेशान थे तो फिर सीजीनेट में अपना संदेश रिकॉर्ड किया और उसके तीन दिन बाद हैडपम्प बन गया, दो नए पाइप उसमें डाल दिए गए जिससे ग्रामीण बहुत खुश हुए सीजीनेट एवं जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं और कह रहे हैं कि कृपया गरीबों की ऐसे ही मदद करते रहें:
यादव@7581013471.

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: GANESH PRASAD YADAV HANDPUMP IMPACT MP REWA SIRMOUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »