कृष्ण जनम लेके आये आजा रे...गीत-

सीजीनेट श्रोता पुष्प कुमार भारती एक गीत सुना रहे हैं| यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
ए भारत के माटी हे-
कृष्ण जनम लेके आये आजा रे...(AR)

Posted on: Oct 22, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

पुल नहीं होने के कारण आने जाने में समस्या होती है, कृपया पुल बनवाने में मदद करें...

ग्राम-मामड़पाल, पंचायत-मामड़पाल, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बबलुराम पोड्यामी अपने गाँव के पुलिया की समस्या बता रहे हैं पहले जो पुलिया था वो क्षतिग्रस्त होकर बह गया, मामड़पाल में ही उमापारा, ठोटापारा से होते हुये गुजरता है जिससे सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ख़ासकर स्कूल बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है, इसके लिये उन्होंने इस समस्या का विधायक को ज़िक्र भी किये लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि संबंधित नंबरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करे : अधिक जानकारी के लिये@9340723411, सरपंच@9399329507, सचिव@9408664666, CEO@8959393222. (179944)

Posted on: Oct 22, 2020. Tags: BRIDE PROBLEM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

नवरात्रि समारोह के अवसर पर सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को राग गीत सुना रहे है..

सेक्टर-C राज नगर जिला-अनुपूर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह राग दुर्गा सुना रहें हैं सीजीनेट सुनने वाले साथियों को राग दुर्गा सुना रहे हैं विशेष – रात्रि के रागों में राग दुर्गा बहुत मधुर और सब लोगों का प्रिय राग है। रे रे म रे; ,ध ,ध सा – यह स्वर संगती राग को स्पष्ट बनाती है। मध्यम स्पष्ट लगने से यह राग खिलता है। इस राग में अवरोह में पंचम पर विश्रांति नही देनी चाहिये.

Posted on: Oct 22, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

हैंडपंप ख़राब है, नदी का गंदा पानी पीते हैं, कृपया हैंडपंप सुधरवाने में मदद करे...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं, उनके वार्ड नंबर 12 में हैंडपंप ख़राब हो गया है जो गाँव के पीपल पेड़ के निचे है बताये जा रहें हैं हैंडपंप में लगी रॉड खुल गयी हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वेले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके हैंडपंप बनवाने में मदद करे. इंजीनियर@9165266811. संपर्क@8357998546. (179608)

Posted on: Oct 22, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...देशभक्ति कविता-

ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से खुशबु मंडावी एक कविता सुना रही है:
भारत माता के बेटे हम-
चलते सीना तान के-
धर्म अलग हो जाति अलग हो-
वर्ग अलग हो भाषाएँ-
पर्वत पावन तट वन मरुस्थल-
मैदानो की हवाएं...

Posted on: Oct 22, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »