हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं...आंदोलन गीत

सुनील कुमार, मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक आंदोलन गीत सुना रहे हैं:
हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं-
मिलजुल हम सब करे जतन सोचे कोई उपाए-
गोंवरो शाली बिरसत जानें समझें भाए-
गांव-गांव मैं काला भवन हो गाय बजाएं भाए-
लोक कला को समझें हम इसकों खूब बढ़ाये-
भाई बहन सब मिलजुल नाचे झूमें नाचे गाये – हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं...

-

Posted on: Feb 24, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

डोडो सांगो सरंदाही डोडो सांगो सरंदाही...गोंडी में हल्दी गीत

ग्राम-पालकी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुरोन नाग के साथ में सुनीता दुग्गा, रुकवती दुग्गा, लीला दुग्गा, सुकली उसेंडी हल्दी तेल से सम्बंधित एक गीत सुना रही है, इस गीत को तेल चढ़ाते समय गाया जाता है :
डोडो सांगो सरंदाही – डोडो सांगो सरंदाही-
नांदो पर्वेला दाई नांदो-है
पर्वेला वया रो-
नियामो जामो दानदाये...

Posted on: Feb 23, 2018. Tags: SONG SUNITA DUGGA RUKVATI DUGGA VICTIMS REGISTER

सरकार हमारे गाँव तक रोड का हर साल मरम्मत कराती है पर वह हर साल बरसात में बह जाता है...

ग्राम-बांगर, पंचायत-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुन्दर मरावी बता रहे है कि उनके गाँव में 250 घर से अधिक घर है वहां पर रोड बहुत ख़राब है और सरपंच सचिव के द्वारा मरम्मत किया जाता है लेकिन बरसात के दिनों में बह जाता है और बहुत चिकल होता है रोड नहीं होने के कारण लोगो को आने जाने में बहुत समस्या होती है उसके लिए वे लोग कई बार शिकायत किये है पर कोई ध्यान नहीं देते है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@7587480943, सचिव@9407957840, रोजगार सहायक@9424108690, तहसीलदार@9009725371, SDM@7587202092. उदय@9407958035.

Posted on: Feb 22, 2018. Tags: SONG SUNDAR MARAVI VICTIMS REGISTER

देख तो संगी हमर गाँव मा...एकता परिषद संगठन का सामूहिक गीत

ग्राम-कुतरेल, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से सुरजो बाई एकता परिषद् संगठन का सामूहिक गीत सुना रही हैं:
देख तो संगी हमर गाँव मा-
एकता संगठन लहर गे-
पुन्नी के चंदा अंजोर मा – भारत के भुइयां काहर गे-
देख तो संगी हमर गाँव मा-
एकता संगठन लहर गे...

Posted on: Feb 21, 2018. Tags: SONG SURJO BAI VICTIMS REGISTER

5 साल से हम बैगा आदिवासी वनाधिकार पट्टा के लिए आवेदन कर रहे लेकिन अभी तक नहीं मिला...

ठेंगाटोला, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से सुखलाल और धन सिंह बैगा बता रहे है कि पांच साल से वनाधिकार पट्टा के लिए आवेदन किये हैं लेकिन आज तक पट्टा नही मिला है जबकि सरपंच सचिव और वनाधिकारियों के द्वारा पट्टे का फार्म भराए गये थे, 30-35 साल से भूमि कब्जा नाम में है पर अब तक उसकी नपाई नही हुआ है इसके आवेदन सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुआ तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों पर अधिक से अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: D.F.O.@7587013300, सचिव@9406066611. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Feb 21, 2018. Tags: SONG SUKHLAL DHAN SINGH BAIGA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »