वनांचल स्वर : पुरानी खांसी का घरेलू उपचार

ग्राम-रौचंद, पोस्ट-राज नवागाँव, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य खेलन साहू पुरानी खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो बहुत दिन से ठीक नहीं हो रही हो. वे बता रहे हैं कि जिन व्यक्तियों को इस तरह की समस्या हो वह तुलसी का पत्ता 20 ग्राम, लौंग 10 ग्राम और 10 ग्राम काली मिर्ची सभी को अच्छे से बारीक पीसकर गुड़ के सांथ मिलाकर मटर के दाने के बराबर गोली बना कर सुबह-शाम एक गोली सेवन करने से खांसी को ठीक करने में लाभ मिलता है, इसका सेवन उम्र के अनुसार करे बच्चे आधा पीस और बड़े एक दाना सेवन करे, इससे लाभ होगा : वैद्य खेलन साहू@7566279950.

Posted on: May 17, 2018. Tags: HEALTH KHELAN SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : हार्ट अटैक से बचने का घरेलू उपचार

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी हार्ट अटैक का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आज के समय में खान-पान और दिनचर्या के कारण हम अपना खयाल नही रख पाते जिससे हार्ट अटैक के चांस बढ़ जाते हैं, इस समस्या से बचने के लिए नीबू, अदरक, लहसुन, सेब सभी का एक-एक कप रस लेकर मिला ले और धीमी आंच में पकाएं, जब तीन कप बचे तो उसे ठंडा कर ले उसके बाद तीन कप शहद मिलाकर सुरक्षित कांच के बर्तन में रख लें, तीन-तीन चम्मच दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से इस समस्या से बचा जा सकते है, खाने में मिर्च मसला तेल खटाई नशा अदि का सेवन ना करें : वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: May 15, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : मुनगा के जड़ से दाद खाज खुजली का घरेलू उपचार-

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य खेलन साहू आज हम सभी को दाद खाज खुजली का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, दाद एक चर्म रोग है, जो किसी को भी हो सकता है, जिनको दाद हो गया हो वे मुनगा, जिसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है और यह हमें आसानी से हमारे घर के आस-पास मिल जाता है, उसकी जड़ को पत्थर से पीस कर दाद में सुबह-शाम लगाएं, लगातार इसका उपयोग करने से दाद ठीक हो सकता है और इसका असर हमारे आमदनी पर भी नही पड़ता है, इस प्रकार हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों में बहुत गुण हैं जिनका हम फायदा ले सकते हैं : खेलन साहू@7566279950.

Posted on: May 15, 2018. Tags: KHELAN SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : बालो के झड़ने, टूटने से रोकने की घरेलू विधि-

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी बालो के झड़ने और टूटने से रोकने लिए तेल बनाने की घरेलू विधि बता रहे हैं, भृंगराज पंचांग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़ सभी, 500 ग्राम हरण, 250 ग्राम बहेरा, 250 ग्राम आंवला इन सबको पीस कर चूर्ण बना लें उसके बाद 1 लीटर तेल को लोहे के कड़ाही में गर्म करे, गर्म होने के बाद चूर्ण को उसमे डालकर तब तक पकाएं जब तक जल ना जाए, उसके बाद तेल को ठंडा कर छान ले और कांच के बर्तन में रख ले, सुबह-शाम उस तेल से बालो की जड़ो में मालिश करे इससे बालो का झड़ना, टूटना आदि रुक सकता है| एच.डी. गाँधी@9111061399.

Posted on: May 14, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गोरखमुंडी के पौधे का घरेलू उपयोग...

भोरमदेव वनांचल, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आम तौर पर खेतो में पाए जाने वाले पौधा गोरखमुंडी का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि गोरखमुंडी एक ऐसा पौधा है जिसका एक चम्मच चूर्ण को एक चम्मच शक्कर के सांथ प्रतिदिन लेने से कमजोरी दूर होती है, बाल काले रहते हैं, बच्चे आधा चम्मच और 18 वर्ष से ऊपर के वाले एक चम्मच पानी के सांथ ले सकते हैं, अधिक कमजोरी आने पर सफेद मुसली और सतवारी का चूर्ण भी बराबर मात्र में मिलाकर सेवन करें, इन आसपास में पाए जाने वाले वनस्पतियों का उपयोग हम स्वस्थ रहने के लिए कर सकते हैं : वैद्य अमित साहू@8964931287.

Posted on: May 14, 2018. Tags: AMIT SAHU HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »