स्वास्थ्य स्वर : अम्ल पित्त के बढ़ने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अम्ल पित्त के बढ़ने पर उपचार का घरेलू तरीका बता रहे हैं, खाली पेट भोजन से आधा घंटे पहले एक गिलास ठण्डे पानी में एक नीबू निचोड़कर पीने से अम्ल पित्त की समस्या में आराम मिल सकता है, ये प्रकृया प्रतिदिन दिन में दो बार कर सकते हैं, इससे कब्ज अम्ल होने की समस्या से बचा जा सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jan 24, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio : 24th Jan 2020...
Today Ranjeet Mandavi and Sukhdai Matra are presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi Language, in this latest edition of Bultoo Radio She is discussing the issues of Chhattieshgarh People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
Posted on: Jan 24, 2020. Tags: BULTOO RADIO MATRA SUKHDAI
स्वास्थ्य स्वर : बालों के झड़ने, टूटने और दो मुँह होने की समस्या का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बालों के झड़ने, टूटने और दो मुँह होने की समस्या का घरेलु उपचार बता रहे हैं, नारियल का तेल 100ग्राम, जैतून का तेल 100ग्राम, बादाम का तेल 100ग्राम, आंवला का तेल 100ग्राम, अरण्य का तेल 100ग्राम लें, सभी को मिलाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद एक बर्तन में एक गिलास पानी गर्म करें और उसके ऊपर एक कटोरी में तेल रखे जब तेल हल्का गर्म हो जाये तो उसे बलों के जड़ो में हल्के हांथ से मालिश करें, प्रतिदिन या सप्ताह में तीन दिन उपयोग करने से समस्या में लाभ हो सकता है अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jan 23, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय अधूरा है बनवाने के लिये आवेदन देने पर सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-कनेरा, पंचायत-पल्ली, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) कमले शौचालय की समस्या बता रही हैं, उनके नाम से शौचालय आया था जिसका अधूरा निर्माण हुआ है, जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, सरपंच सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है उन्होंने गढा खोदने का काम किया था उसका पैसा भी उन्हें नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9406135780, सचिव@9407590927, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. बुदेश्वरी कोर्राम@9406044376.
Posted on: Jan 23, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SUKHDAI MATRA
स्वास्थ्य स्वर : स्वाइन फ्लू का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वाइन फ्लू का घरेलू उपचार बता रहे हैं, महाशुदर्शन का काढ़ा दो चम्मच 1 गिलास पानी में डालकर पकायें और जब एक कप बच जाये तो उसे छानकर सुबह शाम सेवन करें लाभ हो सकता है, दूसरा गिलोय का पाउडर दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई का सेवन कम करें नशा न करें, मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.
