साँझा के बेरा तोरोई फुले वो...छत्तीसगढ़ी लोक गीत-
ग्राम पंचायत-धमनी, ब्लाक-रामचन्द्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवरसन सरुता एक छत्तीसगढ़ी लोक गीत सुना रहे हैं:
साँझा के बेरा तोरोई फुले वो-
तोर चिमटी भर कनिहा-
सुघर-सुघर कथा सुघर-सुघर कहानी-
साँझा के बेरा तोरोई फुले वो...
Posted on: Jul 26, 2022. Tags: BALRAMPUR CG CG CHANDRPUR SONG
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का पाना किसी का जग में...भजन गीत-
ग्राम पोस्ट-धरमपुरी, थाना-अमराई, जिला-शहडोल-मध्यप्रदेश से पप्पू कुमार दाहिया एक भजन गीत सुना रहें है:
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का पाना किसी का जग में-
जाना किसी का पहले तुम अपने आप को सम्हालो हक नहीं है-
बुराई ओरो का निकालो बुरा है बुरा जग में पता ना किसी-
का दौलत तुम्हारी बह जायेगी सहो यही पर रह जायेंगी-
आना किसी का जग में ज्यादा किसी का-
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का...
Posted on: Jul 26, 2022. Tags: BHAKTI DADRIYA KUMAR MP PAPPU SONG
गाँव के स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं बना है, कृपया मदद करें-
ग्राम-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदेश कुमार कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव के स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं बना है| बाउंड्री वाल बना है,लेकिन अधुरा बना है| जिसके कारण बच्चों को बहुत परेशानी होती है| उनका कहना है की स्कूल में बाउंड्री वाल बनना चाहिए| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, संपर्क नंबर@7646983669.
Posted on: Jul 26, 2022. Tags: BASTAR BAUNDRI WALL CG DARBHA PROBLEM
गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम धर्मानगर, पंचायत सीतारामपुरम, मंडल-मुलाकलपल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से शिधु जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है। 2 किलोमीटर तक रोड नहीं बना है। लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@7898349031,
Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM BULTOO MULKALPALLI PROBLEM RADIO ROAD TG VALASA
गांव में रोड नहीं बना है, आन-जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम धर्मानगर, पंचायत पुसगुडेम, मंडल-मुलाकालापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से राकेश जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है लगभग 4 किलोमीटर दूर तक रोड नहीं बना है छिंदपाड़ से पिलायागु तक नहीं बना है। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत जनपद पंचायत में शिकायत किए हैं लेकिन आज तक उनके गांव में रोड नहीं बनी है ग्रामीणों समस्याओं से जूझ रही है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर बात करके गांव में रोड की समस्या है उसे समाधान कराने में मदद करें। MPDEO@9705921889, संपर्क नंबर@6281162642.
