गणेश महाराज, गणेश महाराज...गोंडी गीत -
ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से दीपक भास्कर एक गोंडी गीत सुना रहे है:
गणेश महाराज, गणेश महाराज-
मा पर्रो दया किम गणेश महाराज-
यायो बाबन पूजा किदन मुर्दें इकोनि म्र्रम निवा-
बिरिया-बिरिया गोट्टा मुर्दें इकोनि म्र्रम निवा-
गणेश महाराज, गणेश महाराज...
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: DEEPAK BHASKAR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में स्वास्थ्य सुविधा ठीक, गंभीर हालत में मरीज को जिला अस्पताल रिफर किया जाता है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम+पोस्ट-गामावाडा, जिला-दन्तेवाडा, दक्षिण बस्तर (छतीसगढ़) पहुँची है वहां से महेंद्र सिंह उइके इस क्षेत्र के एक स्वास्थ्य कर्मी बनोलता मंडल के साथ बात कर रहे है जो बता रही हैं कि इन्होने 1996 इस कार्य को करना प्रारंभ किया था ये प्रतिदिन 15 से 20 लोगो का इलाज करती हैं कार्य में इनके सहयोगी वंदना टप्पो रहती हैं सफाई कर्मचारी की व्यवस्था नही हैं, दवाइयों कि व्यवस्था दन्तेवाडा से की जाती हैं गंभीर हालत में मरीजों को जिला अस्पताल में रिफर किया जाता है आसपास के गाँव से काफी लोग यहाँ इलाज के लिए आते हैं इस गाँव में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर अच्छी स्थिति बताई जा रही है | महेंद्र सिंह@9575256339.
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के बोरिंग में पानी बहुत कम निकलता है अगर एक दूसरा बोरिंग कर देते तो सुविधा होती...
ग्राम-समलुर, तहसील-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कोदिया तामो अपनी आदिवासी हल्बी भाषा में यह बता रहे है कि उनके गाँव में एक ही हैण्डपम्प है और उसमे भी आजकल पानी बहुत कम निकल रहा है जिससे गाँव के सभी लोगो को पानी की बहुत समस्या हो रही है जो उसी हैंडपंप पर पानी के लिए निर्भर हैं पीने के लिए और नहाने -धोने के लिए भी. तो इनका अनुरोध है कि शासन अगर एक और बोरिंग की व्यवस्था कर देती तो गाँव के लोगो को सुविधा होती | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर अधिकारियों से बात करके इनके गाँव में एक और बोरिंग लगवाने में मदद करें : C.E.O.@9669577888. कोदिया तामो@7697109076.
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: KODIYA TAMO DANTEWADA Halbi SONG VICTIMS REGISTER
बारा लईका बाई गुईया पानी चाप-चाप रे...हल्बी गीत
ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से गोपी भास्कर एक हल्बी गीत सुना रहे है:
बारा लईका बाई गुईया पानी चाप-चाप रे-
रसी केला पता लईका मरेया गजरा बनी केला-
मरेया बिंदिया बिंदी केला-
बारा लईका बाई गुईया पानी चाप-चाप रे...
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: GOPI BHASKAR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
पहले हम लोगों को विधवा पेंशन मिलता था अभी एक साल से नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें...
ग्राम-तुडपारास (मरकामपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा से सीता रानी नेटी गाँव की महिला कलवती, माधवी से बात कर रही हैं जो बता रही है कि एक साल हो गया है विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है जबकि इनके पति की मृत्यु होने को 4-5 साल हो चुका है | पहले इनको विधवा पेंशन मिलता था लेकिन अभी एक साल से नहीं मिल रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि इनको विधवा पेंशन मिल सके| कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888, रोजगार सहायक@7587307282, सचिव@8120492032. सीता रानी नेटी@8959093265.


