गाँव में पानी की समस्या है, तालाब गहरीकरण कराने में मदद करें...
ग्राम-संकू, ब्लाक-सामानपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से तारा प्रसाद धुर्वे बता रहे हैं कि गाँव में पानी की समस्या है, गाँव में 65 घर हैं जो पानी की समस्या से परेशान हैं, मवेसियो को पानी नहीं मिल पाता है, इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन काम नहीं हो पाया है जिसके कारण दिक्कत हो रही है, बुधवरिया का कहना है गाँव में पानी की समस्या है तालाब का गहरीकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6265173830. कलेक्टर@6266562658, CEO@7089659087. (170222) (AR)
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
रोड बनवाने के लिये आवेदन दिये थे, काम नहीं होने के कारण बारिश में दिक्कत होती है...
ग्राम-कोटराही, जनपद पंचायत-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार सिंह बता रहे हैं उनके गाँव के हरी नदी पारा में रोड नहीं बना है जिसके कारण लोगो को परेशानी होती है, इस समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हुई है, बरसात के दिनों में लोगो को ज्यादा दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9617538725. सरपंच@8959482427. (170225) (AR)
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BALRAMPUR CG PROBLEM PWD SONG VICTIMS REGISTER VINAY KUMAR
लॉकडाउन में बाहर से आया हूँ, मुझे अभी काम नहीं मिल रहा है, मदद करे...
ग्राम+पंचायत-जतरी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा के साथ में ब्रिजलाल बता रहे है कि वे लॉकडाउन में बाहर से आये थे और क्वारंटाइन में 14 दिन तक थे और अभी वे उनके घर वापस चले गए है उनको अभी कोई काम नहीं मिल रहा है और सरकार द्वारा 1000 रुपयें उनका खाते में नहीं आया है उनका कहना है कि काम मिलना चाहिए | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि दिए नंबर पर बात कर खाते में पैसा और काम दिलवाने में मदद करे : संपर्क@8827389351, C.E.O@9407803480. (170854) NM
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BRIJLAL CORONA PROBLEM REWA MP SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER
नल जल का पानी गिरने से सड़क में कीचड़ हो गया है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं-
ग्राम-एरोरी, थाना-पकरी बराम, जिला-नवादा (बिहार) से भागीरथ वर्मा निवासी अर्जुन सिंह से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कि मुख्य मार्ग जिसमे से लोग आना जाना करते हैं उस रास्ते पर नल जल का पानी गिरा दिया गया है, आने जाने में बाधा हो रही हैं, सड़क नाली बन चुका है, कच्ची सड़क है, सड़क स्कूल से लेकर देवी स्थान तक है, इस संबंध में गाँव के लोगो ने CEO कार्यालय में आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, कीचड़ से होकर लोगो को जाना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@8544412715. (170599) (AR)
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BHAGIRATH VARMA BIHAR NAWADA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में काम नहीं मिलने से सूरत वापस लौटे 35 मजदूर...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव में सूरत से आये बेरोजगार मजदूरो के बारे में बता रहे हैं, वे मजदूर जो लॉकडाउन और बेरोजगारी के कारण गाँव वापस आ गये थे, उन्हें पंचायत में काम नहीं मिला जिसके कारण उन्हें मजबूरन फिर सूरत जाना पड़ा है, गाँव से सूरत जाने वालों की संख्या 35 है, सभी जवा ब्लाक के अलग अलग गाँव के लोग हैं, इस संबंध में नत्थू यादव बता रहे हैं कि लोग काम नहीं मिलने से वापस सूरत चले गये हैं, वहां उनको काम नहीं मिला है, सभी मजदूर कोरंटाईन में हैं, इसमे लालू, अज्जू कुमार, पवन, संपत, मनोज, नरेंद्र के अलावा कई नाम शामिल हैं, उन्होंने पंचायत में काम के लिये आवेदन किया था लेकिन काम नहीं मिला और सरकार द्वारा 1000 रुपये की मदद राशि भी नहीं मिली है, कुछ मजदूर अपने पैसे से गये हैं और कुछ के लिये कम्पनी द्वारा टिकट दिया गया था| संपर्क नंबर@ 9109784723.
(170312) (AR)
