आई है शुभ घड़ी आज...स्वागत गीत-

ग्राम-वाड्रफनगर, पोस्ट-बरतीकला, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सकुंती मरावी एक स्वागत गीत सुना रही हैं :
कोयल पुकारे भौंरे गुंजारे-
आई है शुभ घड़ी आज-
जीवन ज्योति स्कूल में गूंज उठा है-
कलेक्टरों के आनें से गूंज उठा है-
कोयल पुकारे भौरें गुंजारे-
आई है शुभ घड़ी आज...

Posted on: Dec 16, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SAKUNTI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद समस्या का निराकरण हुआ-

ग्राम-चोरभटी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं, उनकी पत्नी शशि मिश्रा द्वारा फरवरी माह 2011 से माँ दुर्गा स्वसहायत समूह चलाया जा रहा था जिसमे वे अध्यक्ष पद पर रहकर काम कर रही थी, जिसमे वे मध्यान भोजन कराने का काम करती थी सितंबर 2011 तक उन्होंने समूह का संचालन अपने लागत से किया जब 8 माह बाद समूह का पैसा आया तो सचिव सुशीला राठौर द्वारा पैसा हड़पने के नियत से शशि मिश्रा पर झूठा शिकायत किया गया| जिसमे 24-01-2012 को जिला पंचायत से जांच के आदेश जारी हुये लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ, 07-03-2012 को दूसरा आदेश जारी कराकर अध्यक्ष बदलकर समूह का पैसा हड़प लिया गया उन्होंने कई बार जांच के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन सही से जांच नहीं हो पा रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Dec 16, 2019. Tags: ANUPPUR IMPACT STORY MP NATTHULAL RATHOUR SONG VICTIMS REGISTER

गांव गली खेतो में मिट्टी...कविता-

बाघझर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से धन्नू बघेल एक कविता सुना रहे हैं :
गांव गली खेतो में मिट्टी-
बाहर मिट्टी घर में मिट्टी-
टप टप बूंद पड़ी तो महकी सोंधी सोंधी मिट्टी-
मिट्टी से घर बने हैं कितने-
मिट्टी पर लोग खड़े हैं कितने-
दिन भर फूल खिलाती मिट्टी-
सबका बोझ उठाती मिट्टी...

Posted on: Dec 15, 2019. Tags: ANUPPUR DHANNU BAGHEL MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

ऊपर पंखा चलती है नीचे बेबी सोती है...बाल कविता-

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिब्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
ऊपर पंखा चलती है नीचे, बेबी सोती है-
सोते-सोते भूख लगी, खाले बेटा मुमफली-
मुमफली में दाना नहीं, तुम हमारे मामा नहीं-
नाना गये दिल्ली, दिल्ली से लाये बिल्ली-
बिल्ली मारी लात, चल पड़ी बारात-
बारात में दो बच्चे मंमी पापा अच्छे...

Posted on: Dec 15, 2019. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय कान दर्द का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, महुवे के पेड़ पर लगने वाले बांदा के फली को कंडे के आग में गर्म कर उसका रस निकलना है उस रस को गुनगुना रहने पर कान में डालना है इससे कान दर्द में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9450036130.

Posted on: Dec 15, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »