स्वास्थ्य स्वर : बांझपन की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बांझपन की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कुछ महिलाओ को शारीरिक कमी या कमजोरी के कारण संतान नही होता, तो वे एक चम्मच असगन का चूर्ण और एक चम्मच देशी घी दोनों को मिश्री मिले दूध के साथ मासिक धर्म के छठवे दिन से पूरे माह सेवन करने से लाभ हो सकता है, दवा का सेवन दिन में एक बार सुबह खाली पेट करना है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457.

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

काबे मजुरावे वाता रे, कोन मजुलिहा ले बसेंड मजुरावे वाता ओ...सरगुजिया गीत-

परसापारा, ग्राम-ओदारी, पोस्ट-काला बरती, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय सरगुजिया भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
काबे मजुरावे वाता रे, कोन मजुलिहा ले बसेंड-
मजुरावे वाता ओ-
यें माजुरावें वांता रे, कोन मजुलिहा ले बसेंड-
जब तोरे हे कोन मजुलिया ले बसें,
मजुरावें वत्ता रे सलिया में लिहा ले बसेंड...

Posted on: Sep 14, 2018. Tags: BALRAMPUR CG CHANDARSAI SONG SURGUJIHA VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR

चिक डोंडी डोंडी नगंर कांदा ये दादा...गोंडी गीत-

ग्राम-मरोड़ा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संजय मंडावी के साथ शिवानी सोरी और शान्ति उसेंडी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
चिक डोंडी डोंडी नगंर कांदा ये दादा – ये दादा चिक डोंडी डोंडी न्गर कांदा-
नशा रहे दादा दामन रासा-
डोंगरी चडून शहर दिये में भाषा-
चिक डोंडी डोंडी नगंर कांदा ये दादा-
पढते पढा लिखते लिखा-
देखते चले आवा...

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG GONDI KANKER SANJAY MANDAVI SONG

स्वास्थ्य स्वर : मुंह के छाले का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आज हमें मुंह के छाले का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, छोटी हरण जिसे बाल हरण भी कहा जाता है, 250 ग्राम लें और 50 ग्राम घी में भून लें, सौंफ 250 ग्राम लेकर साफ कर लें, सेंधा नमक 50 ग्राम लें, सभी को मिलाकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें और एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद गर्म पानी से दिन मे दो बार सेवन करें, इससे लाभ हो सकता हैं, मिर्च, मसाला, तेल खटाई का प्रयोग कम करें, नशा ना करें, हल्का भोजन करें, मैदा, शक्कर और नमक का प्रयोग कम करें, छाले में शहद और हरण के चूर्ण को मिलाकर लगाकर सोएं पानी ज्यादा पीए, मठा का भी प्रयोग कर सकते हैं :
एच डी गांधी@7879751110.

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

कर्मा नाचे चले आबे पतरंगी टुरी मोर गांव मा...कर्मा गीत

आश्रित ग्राम-लुढूटोला, ग्राम पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पन्दराम एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कर्मा नाचे चले आबे पतरंगी टुरी मोर गांव मा-
रंगरेली टुरी मोर गांव मा पतरंगी टुरी मोर गांव मा-
कर्मा नाचे चले आबे पतरंगी टुरी मोर गांव मा-
लुडहुटोला मा रह्थो रानी भुकलू है मोर नाम रानी-
तीर-तीर मा जंगल हवे आमा अमली के छाव-
कर्मा नाचे चले आबे पतरंगी टुरी मोर गांव मा...

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM CG CHHATTISGARHI KABIRDHAM KARMA PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »