गाँव में पानी की समस्या है, नल जल योजना से पानी दिलाने में मदद करें...

ग्राम-बहोसड, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता देवी गाँव में पानी की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी मीना देवी का कहना है गाँव में 10 साल से नल जल योजना के तहत लाइन लगी है लेकिन उन्हें आज तक पाइप से पानी नहीं मिला है, पानी की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर नल जल योजना के अंतर्गत पानी की व्यवस्था कराने में मदद करें: CEO@9407803480. संपर्क नंबर@8269721937. (168476) (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SANGITA DEVI SONG VICTIMS REGISTER WATER

झोपड़ी में रहते हैं, आंधी में झोपड़ी उड़ जाती है, आवास दिलाने में मदद करें...

ग्राम-छिपिया, पंचायत-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव में जो लोग रह रहे हैं उनके घर कई बार आंधी तूफान में उड़ चुके हैं, लोगो को आवास की समस्या है, निवासी सुखराजी का कहना है कि वे झोपड़ी में रहती है, 25 साल से वहां रह रही हैं, गाँव में 23 परिवार ऐसे हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, किसी को आवास नहीं मिला है, इस संबंध में निवासियों से आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हुई है, इसमे राजरानी, नत्थू देवी के अलावा कई परिवार के नाम शामिल है, वे सभी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि दिये नंबर पर अधिकारियों से बात कर आवास दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9109784723. CEO@9407803480. (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: AWAS JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में लाईट नहीं है, रात में जहरीले कीड़ो के काटने का डर बना रहता है...

ग्राम-दोंदर कॉलोनी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी बता रही हैं, उनके गाँव में लाईट नहीं है जिसके कारण दिक्कत हो रही है, रात में जहरीले कीड़े घर में आ जाते हैं, कीड़ो के काटने का डर बना रहता है, अंधेरे में गिरने डर रहता है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबर पर बात कर लाईट की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9170547851. JE@8349747681. (171084) (AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER

कभी भी बिजली कट जाती है, इससे परेशानी होती हैं...

ग्राम-कुटानपानी, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैकरा बता रहे हैं, उनके गाँव में बिजली की समस्या है, उनका कहना है कि लाईट सही से नहीं मिल रही है कभी भी कट जाती है, जिससे वे परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर उनकी बिजली से संबंधित समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7049905312. (169319) (AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: CG ELECTRICITY JASPUR PROBLEM SONG SURDAS PAIKARA VICTIMS REGISTER

6 माह सड़क में गड्ढा खुदा है, बच्चे, बुजुर्ग, मवेशी उसमे गिर जाते हैं...

ग्राम-पुडैल, तहसील-सरई, विकासखण्ड-त्योथर, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से के के साह बता रहे हैं कि उनके घर के सामने से सरई मार्ग रोड तक नाली निर्माण कराने को लेकर MP RDC कंपनी द्वारा गड्ढा खोदाई किया गया था, जिसे ढका नहीं गया है, 6 माह से ज्यादा हो चुका है, गड्ढा होने से उसमे पशु, छोटे बच्चे, बुजुर्ग गिर जाते हैं जिससे उन्हें चोट लग जाती है, इस संबंध में उन्होंने विभाग के शिकायत किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर इन गड्ढो को ठीक कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9424561304. (169329) (AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: KK SAH MP PROBLEM SINGRAULI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »