मेरे परमेश्वर तू ही, कैसे जपूं नाम तेरा...भजन-
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन सुना रही हैं :
मेरे परमेश्वर तू ही, कैसे जपूं नाम तेरा-
काहे की धरती, काहे की अम्बर, काहेन के संसार-
दया की धरती, धरम का अम्बर, स्वार्थ का संसार-
काहे की नईया, कौन है खेवईया-
कैसे के लागब पार, कैसे जपूं नाम तेरा-
काठे की नईया प्रभु हैं खेवईया-
धरम से लगाब पार कईसे जपो नाम तेरा...
Posted on: Sep 20, 2018. Tags: ANUPPUR BHAJAN MANDAKNI MISHRA MP RELIGION SONG VICTIMS REGISTER
तारा रो यंगे नावा तोना डारा रो यंगे...गोंडी हुलकी विवाह गीत
ग्राम-मोरडा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संजू मंडावी के साथ घोडागाँव के साथी सुकलू नोरोटी एक गोंडी हुलकी विवाह गीत सुना रहे है:
रे रे लों रे रे रेलों रेलों रेलों रे रे रेला-
तारा रो यंगे नावा तोना डारा रो यंगे-
नन्ना रो नूनी पुनोन नूनी पुनोन-
नन्ना रो नूनी पुनोन रो-
नियर रे बूबल पुतोर,नियर रे बूबल पुतोर...
Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG GONDI HULKI KANKER MARRIAGE PAKHANJUR SANJU MANDAVI SONG
हरे हिंदगडा में चलएं रे आरेख, हिंदगडा में हका करुवाई...सरगुजिया कर्मा गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया अपने एक दिव्यांग सांथी से एक कर्मा गीत सुन रहे हैं :
हरे हिंदगडा में चलएं रे आरेख, हिंदगडा में हका करुवाई-
राजा ला बाघ धरे लल्लू के गवा घकी आई-
इनगडा में हंका करुआई, मैनपाठ में हका करुवाई-
इनगडा ला हंका करुआई-
बाघ बाम्हिन झुला तहां लरी, अगिन बांन ला झुलाथैं लरी...
Posted on: Sep 19, 2018. Tags: BLIND CG HANDICAP KAILASH KARMA POYA SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
Impact: Our hand pump got repaired after report on CGnet Swara, Thanks...
ग्राम पंचायत-कोनीकला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश कुमार बता रहे हैं, उनके गांव के वार्ड क्रमांक 2 मे 6 माह से हैण्डपंप खराब पड़ा था, जिससे लोगो को पानी की भारी समस्या हो रही थी, लगभग 30 परिवार इस समस्या से पीड़ित थे, गांव में लगभग 600 की जनसंख्या है, इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियो के पास कई कई बार आवेदन किया था , लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया जिसके बाद उनकी पानी की समस्या अब हल हो चुकी है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई है : ब्रजेश कुमार@9404930031.
Posted on: Sep 19, 2018. Tags: BRAJESH KUMAR HANDPUMP IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, गर्मी में नदी नालों से पानी लाना होता है...मदद की अपील
ग्राम पंचायत-कोलुहा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जवाहरराम पंडो बता रहे हैं कि हमारे गाँव में गर्मी के दिनों में पानी की दिक्कत होती है, जहां वे रहते हैं 15-20 घर की बस्ती है और एक हैण्डपंप है, गर्मी के दिनों में दूर नदी, नालों से पानी लाते हैं, वर्तमान में जो हैण्डपंप है, उससे पर्याप्त पानी लोगो को नहीं मिल पाता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की सुविधा कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354162312. सरपंच@9575185741
