बुढ़ा गए हैं पर पेंशन नहीं मिलता, सरपंच बोलता है आएगा तो देंगे पर देता नहीं हैं, बहुत दिन हो गए ...
ग्राम-मसगा, ग्राम-पंचायत सोनपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बुजुर्ग महिला सुकमे ( सामापारा) और पुरुष साथी साधु ( मोहल्ला सरनेपारा से ) बता रहे है अभी तक पेंशन नही मिला है जबकि उनकी उम्र 60 से अधिक है सरपंच,सचिव से बोलते है, तो वह कहता है आएगी तो दे देंगे लेकिन अभी तक नही मिली है, वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं की वे अधिकारियों पर दबाव बनाये ताकि गरीब लोगो को पेंशन का पैसा मिल जाये, जिससे उनको जीवन यापन करने में सहयोग मिल सके:सरपंच@9617565581,सचिव@9669859770,जनपद CEO@9165689001, शिकायत कर्ता पड़ोसी राजमणि@9399661036.
Posted on: Mar 22, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
मईया हे गंगा मईया, मांगिला हम वरदान हे गंगा मैया, मांगिला हम वरदान...छटपूजा गीत
कंचन नगर, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक छटपूजा गीत सुना रहे हैं :
मईया हे गंगा मईया-
मांगिला हम वरदान हे गंगा मैया, मांगिला हम वरदान-
जनकपुर नईहर दीह, सासुर अवधपुर समान-
राजा दशरथ ससुर दीह, सासु कौशल्या समान-
पार्वती हमरा बनइह, स्वामी शंकर समान-
राम जईसन बेटा तू दिहा, बेटी सीता सामान-
मइया हे गंगा मइया...
Posted on: Mar 22, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कम लिटिल चिल्ड्रेन कम टू मी, आई विल टीच यू ऐ बी सी...अंग्रेज़ी बाल कविता -
मसगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) सुरेन्द्र कुमार यादव एक अंग्रेज़ी बाल कविता सुना रहे हैं :
कम लिटिल चिल्ड्रेन कम टू मी,
आई विल टीच यू ऐ बी सी – A B C D E F G H I J K L M N O P-
Q R S T U V W X Y Z –
इन दा मॉर्निंग कम टू मी –
आई विल सी यू कम टू मी...
Posted on: Mar 22, 2018. Tags: SONG SURENDRA KUMAR VICTIMS REGISTER
बांसुरी में बीन की धुन...
मुड़गीचक, ग्राम-सुमेरा, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार अपने मित्र मो. मुर्तुजा के सांथ हैं वे बांसुरी बनाते है इतना ही नहीं बांसुरी बजाने की भी कला रखते और आज वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले संथियों को बांसुरी से बीन की मधुर ध्वनि सुना रहे हैं...
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कोयला खदान में ठेका मज़दूर को मनमानी दाम और विरोध करने पर काम से निकाल दिया जाता है...
पंचायत-देवहरा, संजय कोयला नगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सूर्यभान सिंह बता रहे हैं कि वे धनपुरी कोलमाईंस OCM में कार्यरत हैं वहां पर ठेका मजदूर और नियमित मजदूर दोनों काम करते हैं जिसमे ठेका के मजदूरों से 12 घंटे काम लिया जाता है, कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं होता और सरकार की तरफ से उनको कोई निर्धारित वेतन नहीं दिया जाता है उनकी उपस्थिति भी सही से दर्ज नही की जाती, कुछ की दर्ज की जाती है, तो कुछ की नही| 32 सौ से 6 हजार रूपए देकर 12 घंटे काम लिया जाता है| ड्राईवर, सुपरवईजर, मेटेनेंस करने वालो को 14-15 हजार रुपये दिया जाता है 40-50 लोग ठेके पे काम करते हैं और यदि मजदूर अपनी हक़ की बात कहते हैं तो उन्हें काम से निकाल दिया जाता है | सूर्यभान सिंह@9399880843.



