नही मिला निराश्रित विधवा पेंशन, लगभग 13 सालों से शिकायत किये कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे.
ग्राम-केरलापाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाय आत्रम और उनके साथ ग्रामीण महिला रजोन्तीन बाई बता रही है निराश्रित विधवा पेंशन नही मिलने की समस्या बताया जा रहा है 12-13 सालों से नही मिल रहा है विधवा पेंशन जिसका शिकायत ग्राम पंचायत स्तर पर किया शिकायत परन्तु उनके द्वारा कोई निराकरण नही किया विधवा पेंशन नही मिलने कई प्रकार की समस्याए से जूझ रहे है. इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है. दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर ग्रामीण महिला का विधवा पेंशन दिला ने मदद करें. सरपंच@09406306913. सचिव@9425263888. जिला कलेक्टर@9425205669. संपर्क@9691036648.
Posted on: Nov 30, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAY ATRAM VICTIMS REGISTER
देशभक्ति गीत : जागो मेरे भारत वासी समय नही है सोने का...
ग्राम पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हरिमाण मार्को और उनके साथ है स्कूली छात्र मुरलीधर भंडारी एक देशभक्ति गीत सुना रहा है:
जागो मेरे भारत वासी समय नही है सोने का-
लेकर संग स्वामी जी का देकर कुछ दिखलाने का-
जय विवेकानंद, जय विवेकानंद-
भारतवासी भाई हमारे सेवा मन से करने का-
जागो मेरे भारत वासी समय नही है सोने का...
Posted on: Nov 30, 2019. Tags: HARIMAN MARKO NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
Impact story : ग्रामीणों को मिला बजली की रौशनी, सन्देश रिकॉर्डिंग के पश्चात, किये सभी को धन्यवाद...
ग्राम-रेवटी, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे है, की गाँव के तेंदूपारा में राजीव गाँधी विद्युतीकरण योजना के तहत गाँव-गाँव कार्य किया जा रहा था, परन्तु राजकुमारी बाई के यहाँ बिजली समस्या थी| वर्ष 2018 में बिजली के खम्बे खड़े कर दियें थे, लेकिन विद्युत तार नहीं लगे थे, वर्तमान विधायक व गृहमंत्री का विधान सभा होने के बावजूद समस्या थी, मंत्री महोदय को भी इस ओर अवगत कराया था, परन्तु समाधान नहीं हो रहा था, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद साथियों द्वारा मदद करने पर बिजली के तार लग गए है, घरों में बिजली आ गई है सीजीनेट एवं मदद करने वाले सभी साथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त कर रहे है.
Posted on: Nov 30, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है, चलित अस्पताल साप्ताहिक बाजार में इलाज...
ग्राम-एडका, पंचायत-एडका, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है डॉ. साहब से बात कर रहे है, बताया जा रहा है सरकार की एक अनोखी पहल ग्रामीणों को स्वास्थ्य से संबधित इलाज़ सुविधा चलाया जा रहा है, चलित अस्पताल साप्ताहिक बाजार दिन मंगलवार के माध्यम से लोगों को जानकारी एंव इलाज किया जाता है, डॉ. साहब के अनुसार बताया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्र पहुच विहीन क्षेत्र जहाँ पर स्वास्थ्य से संबधित जुडी सभी समस्याएं से रु-बा-रु कराते है लोगों को और निदान किया जा रहा है, अगर किसी बड़ी समस्या से जूझते लोगों को बड़े अस्पताल रेफर किया जाता है जैसे नारायणपुर आदि, इस तरह से लोगों के बीच जागरूकता एंव सुविधाओं से जोड़ने की पहल सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है.
Posted on: Nov 30, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
गोंडी गीत : रे रे लोयो रेला रेला रे रेला रेला रे रेला रेला रे रे ला...
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्द्यालय-भाटपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल और उनके साथ है स्कूल छात्र लक्ष्मण सलाम एक गोंडी गीत सुना रहा है:
शान शन-शन भारत माता, नाके जोहार लागे-
1947 ते देश सुधरे माता, 1947 ते देश सुधरे माता-
रे रे लोयो रेला रेला रे रेला, रेला रे रेला रेला रे रे ला-
ईद मावा देश तुन शुनता पिटे इनतो-
जय-जय महत्मा गाँधी नाइके जोहार लागे-
रे रे लोयो रेला रेला रे रेला रेला रे रेला रेला रे रे ला...
