उपस्वाथ्य नही होने की समस्या बता रहे हैं कृपया मदद ...

ग्राम पंचायत -मेटापाल न. 2 ब्लॉक-दंतेवाड़ा, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से भान साहू जी हैं.उनके साथ मेटापाल के न.2 के सरपंच मनकू राम पोडियमी जी हैं वे उपस्वास्थ्य के बारे में समस्या बता रहे हैं,वे कई बार सरपंच गाँव के जिम्मेदारी नाते सरकार से उपस्वास्थ्य के लिए मांग कर रहे हैं,पर सरपंच को भी ब्लॉक अधिकारी द्वारा कोई सुनवाई नही कर रहे हैं |सरपंच जी का कहना हैं कई बार उपस्वास्थ्य के सम्बन्ध में अधिकारीयों को आवेदन दिया पर अभी तक नही बना हैं |गाँव के महिलाओं को डिलवरी के समस्या में कापी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं,इन्हें 35 किलो मीटर मेटापाल से दंतेवाड़ा जाना पड़ता हैं,इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद करने की अपील कर रहे हैं, सरपंच न@7647035884 C E O का न 7856252522 हैं |

Posted on: Oct 29, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Oct 29, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

जन जन के सुनो जानकर...गीत-

ग्राम-बोगाम पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
जन जन के सुनो जानकर-
ये दुनिया है काला बाजार-
कि पैसा बोलता है-
मै बोलू तो दुनिया बोल-

पैसा बोलता है... (AR)

Posted on: Oct 28, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में स्कूल नहीं है, 5 किलोमीटर दूर पढ़ने बच्चो को जाना पड़ता है...

ग्राम-मेटापाल 2, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से राजेश कुमार मरकाम और मुकेश कुमार कोरामी बता रहे हैं| उनके गाँव में स्कूल नहीं है| बच्चो को 5 किलोमीटर दूर पढाई के लिये जाना पड़ता है| रास्ते में पुलिया है बरसात में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं| निवासी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में स्कूल बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587305742. सरपंच@7647035884, ब्लाक CEO@7856252522. (180316) (AR)

Posted on: Oct 28, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में रोड नही हैं पहाड़ व नदी को पार करके पंचायत जाते हैं,कृप्या मदद करे

ग्राम पंचायत- साडराबोदेनार, ब्लाक- बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लकेश्वर कवासी बता रहें हैं कि उनके बीजापारा 4 किलोमीटर तक रोड नही हैं, पंचायत आने के लिए पहाड़ व नदी को पार करके जाना पड़ता है, रोड नही होने से कई दिक्निकतों की सामना करना पड़ता है इसके लिए उन्होनें सिविर व अन्य जगहों पर आवेदन कियें है लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हुईं है| इसलिए वें सी जी नेट के साथियों से मदद चाहते हैं कि रोड कि समस्या हैं उसको ठीक करवाने में मदद करें| क्लेटर@8458956694, CEO@9004037600, बास्तानार CEO@9406016762, सचिव@7648096713, लकेश्वर कवासी@9406473173.

Posted on: Oct 28, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »