गाँव में रोड खराब है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है...मदद की अपील
ग्राम पंचायत-कोलुहा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जवाहरराम पंडो बता रहे हैं कि हमारे गाँव में रोड की समस्या है, जो उमझर से मोहरसो तक है, लगभग 20 किलोमीटर रास्ता खराब है, बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है, जिसके कारण लोगो को आने जाने में समस्या होती है, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने 2 महीने पहले अधिकरी के पास आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबर पर अधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : संपर्क नंबर@7354162312. सरपंच@9575185741.
Posted on: Oct 08, 2018. Tags: CG JAVAHARRAM PANDO PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
काहे ला चीर-चीर कढमा बनाए सल्होर...सुगा गीत-
ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामनंदन नेटी एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
काहे ला चीर-चीर कढमा बनाए सल्होर- सुगा मोर काहे के कलमा बनाए- अचरा ला चीर-चीर कलमा बनाए सल्होर- सुगा मोर कानी अंगारी कलमा बनाए...
Posted on: Oct 02, 2018. Tags: CG NETI RAMNANDAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
impact: 6 महीने से नल खराब था, सीजीनेट सांथियो के प्रयासों बन गया है-
ग्राम-नवाडीह, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ननकूराम मरकाम बता रहे हैं कि उनके पारा में 6 महीने से नल खराब था, लोगो को पानी की समस्या हो रही थी, लगभग 25 परिवार नल से पानी उपयोग करते थे, नल के सुधार के लिए उन्होंने संबंधित विभाग में आवेदन दिया, लेकिन कोई निराकरण नही हो रहा था, जिसके बाद उन्होंने 3 महीने पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया, अब सीजीनेट के सांथियो के प्रयासों से पानी की समस्या हल हो चुकी है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं |
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: AJAY KUMAR KOL HANDPUMP NANKURAM SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER WATER
स्वास्थ्य स्वर : रक्त शुद्धि का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा रक्त शुद्धि हेतु या रक्त विकारो को दूर करने का घरेलु नुस्खा बता रहे हैं, 100 ग्राम अनंत मूल का चूर्ण, 50 ग्राम सौंफ और 10 ग्राम दालचीनी सभी को मिलाकर पीस लें, उसके बाद एक कप दूध में एक चम्मच शक्कर और एक चम्मच चूर्ण मिलाकर चाय की तरह उबालें और छानकर 2 से 3 बार नियमित सेवन करें, इससे रक्त शुद्धि में लाभ हो सकता है, और त्वचा संबंधी समस्या में भी आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER
पानी गुड़ में डालिये बीत जाये जब रात...कविता
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के साथ एक कविता सुना रही हैं :
पानी गुड़ में डालिये बीत जाये जब रात-
सुबह छान कर पीजिये अच्छी हो हालात-
धनिया की पत्ती मसल बूंद नैन में डाल-
दुःख की आंखिया ठीक हो, पल लगे दो चार-
प्रात:काल पिए घुट-घुट कर आप,
बस दो-तीन गिलास हर औषधीय का बाप...
