Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप बन गया है...

ग्राम-ढोकरी चूहा, पंचायत-केलाऊर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासु बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या था| और एक किलोमीटर दूर ढोकरी चूहा (नाला) से पानी लाकर पीते थे| उनके गाँव में 2-3 हैण्डपम्प है लेकिन उनमे भी लाल और गन्दा पानी निकलता है पीने योग्य पानी नहीं था | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की |संपर्क नम्बर@8815791630.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT

ट्रासफार्मर से बिजली कनेक्शन काट दिया गया है, कृपया मदद करें-

ग्राम-खैरा, थाना-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से मुन्नूलाल पटेल जी बता रहे हैं इनका ट्रासफार्मर गाँव के दो व्यक्तियों ने 2014 में ले लिया था| अब इस ट्रासफार्मर को इन व्यक्तियों ने अधिकारी को मिलाकर कब्जा कर लिए है| अधिकारी ने इन दो व्यक्तियों को इनके ट्रासफार्मर से कनेक्शन दे दिया गया है| वे नेत्रहीन हैं और उन्हें धमकी देकर ट्रासफार्मर से कनेक्शन ले लिया गया है| इनका कहना है कि कनेक्शन के लिए इनसे कोई अनुमति नहीं ली गई है| इनके पास नल कनेक्शन है वह भी कट गया है| इस ट्रासफार्मर से इनका कनेक्शन भी काट लिया गया है| और इन्हे बिजली बिल पटानी पड़ रही है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील की है| संपर्क नंबर @9302987742.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: ELECTRICITY MAIHAR MP PROBLEM SATANA

नरेगा में काम किए 5 साल हुए अब तक पैसा नहीं मिला,

ग्राम पंचायत कटेनार मुंडरापारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारु मंडावी बात कर रहे हैं | इनके गाँव में सड़क के लिए इन्होंने मिट्टी व मुरुम भरने का का काम किये थे| इन्होंने 10 दिन मुरुम डालने का काम किया था, इसका पैसा लगभग 25 हजार रुपये होते हैं| इस बात को 5 साल हो गए हैं और अब तक नहीं मिला है| सरपंच से बात करने पर मिल जाएगा कहकर टाल रहे है| मिट्टी व मुरुम बिछाने का कार्य मामड़ पाल से मुसागूड़ा तक हुआ है, व इसका भुगतान आबी तक नहीं किया गया है|इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से बकाया राशि की भुगतान में मदद के लिए अपील कर रहे हैं| कृपया दिए नंबरों पर बात कर मदद करें| संपर्क नंबर सरपंच @9399311762, सचिव @9479278597, सीईओ दरभा @9406166884.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA NAREGA PAYMENT PROBLEM

राशनकार्ड नहीं होने से बहुत परेशानी होती रही है, कृपया मदद की अपील-

शांति नाग, पारा-गुडरीपारा, तहसील-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ) से सीजी नेट श्रोताओं के बता रहे हैं उनके घर में किसी का राशनकार्ड नहीं बना है| पुराने गाँव में राशन कार्ड था पर भी बंद हो गया है| पहले का राशन कार्ड है लेकिन उसे यहाँ नहीं ला पा रहे हैं और वह भी बंद है| उनके परिवार के लोग मजदूरी करके अनाज खरीद कर खाते हैं| चार साल हो चुके है किन्तु अब तक नहीं बन पाई है| कृपया श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं| राशन कार्ड बनवाने में मदद करें|अधिक जानकारी के लिए| संपर्क नंबर@9406220479.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: CARD CG GUDRIPARA NARAYANPUR PROBLEM RASION

सीसी रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-चितापुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शांति नाग बता रही हैं उनके गांव में कच्ची रोड है| बारिश के समय में कीचड़ हो जाता है, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| गाड़ी मोटर नहीं चल पाती है, चितापूर से लेकर बुड़गिभाटा तक सड़क नहीं बना है| नहीं बना है, इसके लिए उन्होंने सरपंच-सचिव से बात किये हैं परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिए उन्होंने सीजीनेट में शिकायत दर्ज किये हैं कि दिए नंबरों पर बात कर के उनके गाँव सीसी रोड बनाने में मदद करें| संपर्क नंबर@6267742463, सचिव@8319348571,
सरपंच@6261508211.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG DARBHA PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »