पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के आतंक से गाँव के किसान परेशान परिवार के साथ गाँव छोड़ कर भागने में
बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सन्नू लेकाम बता रहे हैं कि वे अपने गाँव से नक्सलियों के डर के कारण बीजापुर में रह रहे हैं, वहां नक्सलियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे | इसलीये अपने पूरे परिवार के साथ गाँव छोड़कर भागे हैं| उन्हें बीजापुर में घर बनाने के जमीन नही है, वे शिविर में ही जुग्गी-झोपडी बनाकर रहा रहे हैं | सरकार के तरफ से अब तक इन्हें कोई लाभ नही हुआ | नक्सलियों से आहत ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की उन्हें कोई सरकारी रोजगार मिल जाए जिससे वे अपने परिवार के साथ ठीक से जीवन चला सकें|
Posted on: Feb 11, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : गाँव में नक्सलियों ने हमारा जीना हराम कर दिया था गाँव छोड़कर बीजापुर में है...
बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से लक्खी कोरसा बता रहे हैं कि आज से १० साल पहले अपने गाँव घर परिवार के साथ बीजापुर में आकर रह रहे हैं| गाँव में नक्सलियों ने उन्हें बहुत परेशान करके रखा था | आये दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, इसलिए वे यहाँ रह रहे हैं| इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में भी किये थे, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुआ| वे बीजापुर में रोजी की मजदूरी करके अपना जीवन का गुजारा कर रहे हैं सरकार भी कोई सहायता नही कर रहे हैं, वे सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की उन्हें कोई भी दैनिक रोजगार दे ताकि वे अपने परिवार के साथ रहकर ख़ुशीमय जीवन जी सकें|
Posted on: Feb 11, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पिता जी को नक्सलियों ने रात में उठाकर ले गये, अब तक उनके आने का कोई खबर नही है...
ग्राम-पालनार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सोहन पदम बता रहें हैं कि वे अपने गाँव को छोड़ कर अपने जिले में रहते हैं, 2005 में नक्सली लोग घर में आये थे पिताजी घर में नही थे, आंध्र गए थे, इनके पिताजी दूसरे दिन आये तो शाम को उठाकर ले गए, एक सप्ताह में आ जायेगा बोले थे, पर अभी तक नही आये| इसके लिए थाना में रिपोर्ट भी करने गये लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट भी नही लिखे| जब तक लाश नही मिल जायेगा तब तक रिपोर्ट नही लिखेंगे बोले| सम्पर्क नम्बर@6260898203 (183978)
Posted on: Feb 09, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2011 में पिताजी को नक्सलियों ने जान से मारा, छोटे भाई को मुआवजा और नौकरी मिला...
जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से महादेव बता रहें हैं कि 2007 में नक्सलियों ने घर में आकर हमला किये और पिताजी के पैर को काट दिए थे| उस समय महादेव छोटे थे, पढ़ाई कर रहे थे| पिताजी लंगड़ा होने के बावजूद भी अपने परिवार को अच्छे से सम्भाल के रखते थे| परिवार भैरमगढ़ रहते थे 2011 में गाँव के खेतों को देखने गए थे, इसकी जानकारी नक्सली लोगों को पता चला तो वे आकर पिताजी को कुल्हाड़ी और चाक़ू से जान से मार दिए| इसका मुआवजा मेरे छोटे भाई को नौकरी मिला हैं|सम्पर्क नम्बर 9407752476. (183944)
Posted on: Feb 09, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पिता को नक्सलियों ने जान से मार दिए, अब हमारे पास कोई रोजगार नही है...
जेलवाडा, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से लक्खू हपका बता रहे हैं कि उनके पिता जी पहले गाँव के सरपंच थे, नक्सलियों ने बिना कारण ही उनके पिता जी को सन 2005 में जान से मार दिए| जिससे वे बहुत परेशान थे, बाद में उन्हें सरकार ने एक लाख रूपये की सहायत राशि दिए, कोई नौकरी नही दिए हैं| वे चाहते हैं उन्हें कोई सरकारी रोजगार मिल जाए जिससे वे आपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें|
