मोरे बागा से कागा उडी भागा...होली गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शांति देवी एक होली गीत सुना रही हैं:
मोरे बागा से कागा उडी भागा-
मोर सईयां अभागा न जागा-
उड़ के सुगन मोरे चूनर पे बैठें-
चूनर के घुंघटा कतर भागा-
मोर सईयां अभागा न जागा-
उड़ के सुगन मोरे बेंदी पे बैठें-
बेंदी रबारी क़तर भागा-
मोरे बागा से कागा उडी भागा...
Posted on: Mar 11, 2020. Tags: MP REWA SHANTI DEVI SONG VICTIMS REGISTER
गौरा पार्वती भोला न नचति आमयें...गीत-
ग्राम-वीरपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बुधदेवी एक गीत सुना रही हैं :
गौरा पार्वती भोला न नचत आमयें-
माथे म चंदन काने म कुंडल-
लट गंगा लहरति आमयें-
हांथे तिरसूल मुंड के माला-
डम-डम डमरू बजति आमयें-
अंग में भाष्मी बदन बघम्बर-
ठुम-ठुम ठुमकती आमयें-
गौरा पार्वती भोला न नाचतीआमयें...
Posted on: Mar 10, 2020. Tags: BUDDHI DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
काली चुनरिया के कोर काला...होली गीत
ग्राम-नोनारी,जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक होली गीत सुना रही हैं:
काली चुनरिया के कोर काला, पिया पानी न जाबये नजर लागी-
चाहे ससुर जी तुम भर लाबा, चाहे भरयें अब सास रानी-
चाहे जेठ जी तुम भर लाबा, चाहे भरयें अब जेठ रानी-
चाहे देवर जी तुम भर लाबा, चाहे भरयें अब लहुर रानी-
काली चुनरिया के कोर काला पिया पानी न जाबये नजर लागी...
Posted on: Mar 10, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI HOLI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
सिर बांधे मटुक खेलायें होली...होली गीत...
डोंगर कानोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी होली एक गीत सुना रही हैं:
नये आयें हैं श्याम खेलायें होली-
सिर बांधे मटुक खेलायें होली-
पहली होली गंगा जी मा पड़ी गये-
गंगा, जमुना जी के है जोड़ी-
सिर बांधें मटुक खेलयें होली-
दुसरी होली दुवारा जी से पड़ी गये-
देवर भौजइयो की है जोड़ी-
सिर बांधे मटुक खेलयें होली-
खेलायें होली हाँ खेलायें होली-
उत देवरा भौजईया खेलयें होली-
तिसरी होली अंगन बीच पड़ी गये-
ननद भौजइयो की है जोड़ी-
सिर बांधे मटुक खेलायें होली...
Posted on: Mar 09, 2020. Tags: HOLI MP RANI RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
छाई है खुशिया सारे देश में...देश भक्ति गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
हो मन मेरे दिल में खिला है-
आज शुभ दिन तो मिला है-
छाई है खुशिया सारे देश में-
प्यारे-प्यारे गांघी जी का के वर्षा खींचेगें-
जान देश के झंडे को हम झुकने नही देंगे-
प्यारे-प्यारे बापू जी के वर्षा खींचेंगे-
जान देश के झंडे को हम झुकने नही देंगे-
हो मन मेरे दिल में खिला है आज शुभ दिन तो मिला है...
