हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प नहीं, हम तालाब और नाले का गंदा पानी पीकर बीमार पड रहे हैं...
ग्राम-कुबेरपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अरविंद साकेत बता रहे है कि वार्ड 9 में 20 परिवार है जो अभी नाले का पानी पी रहे है क्योंकि मोहल्ले में कोई हैंडपंप नहीं है| ग्रामीणों द्वारा कई बार इस समस्या के बारे में पंचायत एवं जिला में शिकायत की गई परन्तु हो जायेगा ऐसा हर बार बोला जाता है, लेकिन समस्या का निराकरण नही हो रहा है| ताल़ाब व नाले का पानी पीने से बीमार भी हो जाते है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों से फोन पर बात कर मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: PHE@9579733942, कलेक्टर@9826443377. अरविंद@9575646061.
Posted on: May 17, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
तोर जीवा मोरो जीवा, भूख ना पियसो लागे...डोमकच गीत
सीजीनेट नेट के साथी मोहन यादव अपने साथी सीतारानी नेटी से एक डोमकच गीत सुन रहे हैं :
तोर जीवा मोरो जीवा, भूख ना पियसों लागे-
सोना चांदी अंगूठी ला दे दे सहिना दे हाय रे नान सोना-
अंगूठी कर चिन्हा मोला दे दे पाहिना दे-
ये गोडें कर बिछिया हर ये फुल गिरे कोरिया-
हाय रे कोरिया रे अधरे माया टोरे-
ये डगरे कर जोड़ा जाम ये खाए लेबे राजाराम...
Posted on: May 17, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
आये जाहू दिया बारे तोर अंगना मा...भजन गीत
ग्राम- भेल्कछ, पोस्ट- रमकोला, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव साथ मैं सीता एक भजन गीत सुना रही हैं:
आये जाहू दिया बारे तोर अंगना मा-
दाई तोरे दर्शन दिखा देबे ना-
सब कती दिया डोले ना हैं माइया कहा जग झुला-झूले-
पार्वती के रूपा हवे सक्ति दुर्गा माई-
सरण तरी राखे रबे कूदरगढ़ी माई-
आये जाहू दिया बारे तोर अंगना मा...
Posted on: May 16, 2018. Tags: SEETA RANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
सरकार के लिए काम करते हैं पैसा नहीं मिलता, अधिकारी कहते हैं ऊपर से पैसा नहीं आया...
ग्राम-मोहली,ब्लाक-ओडगी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी उर्मिला, सुशीला, रामकुवर, बेगम, मनभोजिया और बेलसिया बता रहे हैं, उन्होंने 3 महीने रोड निर्माण में काम किया, कुछ ने गोदी खुदाई में काम किया, लेकिन काम का पैसा नही मिला, आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं पैसा नही मिला तो कहां से दूँ, हमने काम किया है तो हमारे मेहनत का पैसा मिलना चाहिए, इसलिए सभी सीजीनेट के सुनने वालो मित्रो से निवेदन कर रहे हैं कि उपलब्ध अधिकारीयों के नंबर पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: सरपंच@9754760084, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@8120728027.
Posted on: May 15, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
बांध निर्माण से करीब 200 किसान खेती कर सकेंगे लेकिन अधिकारी कोई जवाब नही देते...
ग्राम पंचायत-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी जमुना प्रसाद, विष्णु प्रसाद, रघुवर कोल, ध्यानचंद जयसवाल, रविचंद, कमलेश कुमार, सीताराम, बाबूराम, बता रहे हैं, हमारे गाँव में बांध की आवश्यकता है, इससे करीब गाँव के 200 किसान खेती कर सकेंगे, उनके पीने और नहाने जैसी समस्याएं भी हल हो सकेंगी, इसके लिए निवासियों ने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, कृपया इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का हल कराने में मदद करे: सरपंच@9754760084, CEO@9165689001, कलेक्टर@9826443377. संपर्क@9754224557.
