ग्रामीण महिला का गीत... हममें भी जीने की एक आस है ...
चकिये -चूल्हे और खेती- बड़ी से भी आंगे एक जहाँ है
घर की चार दिवारी और बच्चो की पहेरदारी से भी अलग एक जहाँ है
जख्म और पीड़ाओ से दूर प्यार और दुलार का भी एक जहाँ है
पर्दा और घूँघट से भी अलग इंसानों का एक जहाँ है
दहेज़ और हिंसा से हटकर भी रिस्तो का एक जहाँ है
बहु और पत्नी से हटकर भी औरत का एक और जहाँ है
घुटन और जलालत से भी आंगे एक खुला आकाश है
आजाद पंक्षियों की तरह उड़ने और खुली हवा में साँस लेने की भी एक प्यास है
हम ग्रामीण महिलाओ में भी जीने की एक आस है ...
हम ग्रामीण महिलाओ में भी जीने की एक आस है ...
के. एम् भाई
08756011826
Posted on: Sep 03, 2012. Tags: KM Yadav
क्या हमें ये आज़ादी मिलेगी...एक कविता
क्या हमारी उन निर्दोष बच्चियों को जिन्हें जन्म से पहले ही मार दिया जाता है इस समाज में जन्म लेने की आज़ादी मिलेगी
क्या हमारी उन मासूम कन्याओ को जो अपने ही जन्मदाता की हवस का शिकार होती है अपना बचपन जीने की आज़ादी मिलेगी
क्या हमारी उन नौजवान बेटियों को जिन्होंने अपने युवा जीवन में कदम ही रखा है मानवी भीड़ के बीच अपने को सुरक्षित महसूस करने की आज़ादी मिलेगी
क्या हमारी बेटियों के परदे में ढके जिस्म को लेजर किरणों की तारह तरेसती नंगी हवसी आँखों से आज़ादी मिलेगी
क्या हमारी बेबस और कमजोर महिलाओ को दहेज़ और घरेलू हिंसा जैसे दानवी प्रथाओ से आज़ादी मिलेगी
क्या हमारी उन ग्रामीण महिलाओ को जो आज भी चकिये – चूल्हे में ही कैद है आधुनिक समाज में घूमने की आज़ादी मिलेगी
क्या हमारी उस बूढी माँ को जो भूख और इलाज से लाचार है एक मुठ्ठी अनाज और एक खुराक दवा निशुल्क प्राप्त करने की आजादी मिलेगी
क्या हमारे समाज को उन प्रायोजको और दर्शको से, जो परदे पर सिर्फ औरत के नंगे जिस्म को देखना चाहते है आज़ादी मिलेगी
क्या हमारी भारत माता को छेड़छाड़, हिंसा, बलात्कार, प्रताड़ना, शोषण, भुखमरी, अशिक्षा, दासता, वासना आदि कलंको से आज़ादी मिलेगी
क्या हमारी बहन बेटियों और माताओ को उनकी वास्तविक आज़ादी मिलेगी
हमें इंतजार है ...
हमें इंतजार है ...
कृष्ण मुरारी यादव
Posted on: Aug 20, 2012. Tags: KM Yadav
If you complain they throw you out from Government hospital !
KM bhai from Kanpur is telling a horrific story from a famous Govt hospital in Kanpur where a woman called Shakuntala who had taken her husband with a leg injury. He was not getting proper attention in the general ward of the hospital and his condition was deteriorating. Yesterday local MLA did a surprise inspection of the hospital and Shakuntala ji complained to the MLA. Instead of giving better treatment the hospital authorities threw her husband from the hospital. For more KM bhai can be reached at 08756011826
Posted on: Aug 07, 2012. Tags: KM Yadav
NREGA: Workers have neither got wages nor work from 10 months
KM bhai from Kanpur in Uttar Pradesh is telling us that at one side Prime Minister Manmohan Singh is calling NREGA a successful program whereas we have examples where laborers are not getting wages for months. He is telling us story of a village where laborers have neither got their wages for work done 10 months ago nor they are getting any new work. An enquiry has found their complaint to be true but they are still waiting for payments. For more KM bhai can be reached at 08756011826
Posted on: Jul 19, 2012. Tags: KM YADAV NREGA
Dowry victim writes to President to allow to kill her and daughter
KM bhai from Kanpur in Uttar Pradesh is telling us a story of a woman who has lost all hope on our legal system and has written to President to allow her and her 5 year old daughter for euthanasia. Alpana Pandey was married in 2005. Her husband demanded dowry of Rs 5 lakh and when her parents could not give the dowry he married another woman. Alpana has been to all the officials and court for help but has lost faith in legal system. For more KM bhai can be reached at 08756011826
