Impact: Got money for institutional delivery after report on CGnet, thanks...

ग्राम-देवरी, ब्लाक -प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया आज एक साथी ग्रामवासी राजकुमार मरकाम के सांथ हैं जो आज खुश है और अपनी खुशी आप सभी के साथ बांटना चाहते हैं ये बता रहे हैं कि कुछ समय पहले शासकीय चिकित्सालय में इनके बच्चे का जन्म हुवा था जिसका पैसा इन्हें मिलना था जो नही मिल पा रहा था, वे कई महीने तक अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे पर उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तब इन्होने सीजीनेट में रिकार्ड किया और सीजीनेट सुनने वाले साथियो से अधिकारियों पर फोन से दबाव डालने का अनुरोध किया, जिसके बाद इन्हें पैसा मिल गया इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों और सम्बंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं | कैलाश पोया@9753553881.

Posted on: Sep 29, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हाथियों के हमले से हुए नुक्सान पर शासन बहुत कम मुआवजा देती है कृपया बढ़वाने के लिए दबाव डालें...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे हैं हमारा गांव जंगल के करीब है जिसमे हाथियों का आना-जाना लगा रहता है ये हाथी यहां के निवासियों के घर और किसानो के फसलों को अक्सर नष्ट कर देते है, कई बार ये निवासियों पर भी हमला कर देते हैं और उनकी जान ले लेते हैं इसके लिए सरकार द्वारा जो मुवावजा इन्हें दिया जाता है इससे खेती का लागत भी नही निकलता और कोई सुरक्षा भी नही दिया गया है इसलिए सांथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं की दिए गए नम्बरों पर अधिकारी से बात कर दबाव बनाये जिससे मुआवजा की राशि में बढ़ोतरी हो सके | SDM@9424238613. कैलाश पोया@9753553881.

Posted on: Sep 29, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में हाथी अक्सर फसल का नुकसान करते है जिसका मुआवजा बहुत कम दिया जाता है...

कैलाश सिंह पोया ग्राम देवरी जिला सूरजपुर से बोल रहे हैं कि हमारे गाँव में लगभग रोज हाथी जंगल में इधर-उधर घूमते रहते है पर वनविभाग आजकल कोई टोर्च की भी व्यवस्था नहीं करते है जबकि पहले ये सब देते थे. हाथी अक्सर फसल का नुकसान करते है और घर भी तोड़ देते है पर मुआवजा 700-2500 रू प्रति एकड़ से ज्यादा नहीं देते है. खेती में जो लागत लगाते है वो भी नहीं निकल पाता है तो इनकी मांग है कि मुआवजा को बढ़ाया जाये। इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनका मुआवजा बढाया जा सके |वनविभाग के अधिकारी@8889452625, वनविभाग SDO@9824238613. कैलाश सिंह पोया@9753553881.

Posted on: Sep 25, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

आज काल के जमाना लईका सुतत हे सियाना - व्यंग्य गीत...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया वर्तमान पीढ़ी पर व्यंग्य करते हुये एक गीत रचना सुना रहे हैं – आज काल के जमाना लईका सुतत हे सियाना-
आज काल के ज़माना लरिका सुतत हे सियाना-
नई ढीले वरदा बछरू ,नई ढीले वरदा बछरू नई करे काम-
आज कल के ज़माना लईका,सुतत हे सियाना-
नई करे काम धन्धा नई करे लाज गा-
दिन-रात करत हे सोवाना, दिन-रात करत हे सोवाना-
आज काल के ज़माना लरिका सोते धियाना-
मार लेही जींस शर्ट पाकिट में मोबाइल-
मार लेही जींस शर्ट पाकिट में मोबाइल-
गाना सुनत रथे दिन रात के आज कर ज़माना-
लरिका सोवत हे सियाना...

Posted on: Sep 25, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

जय जंगो जय लिंगो, जल जमीन गोंडवाना का अधीन है...गोंडवाना कविता

ग्राम देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया गोंडी धर्म गुरु जंगो -लिंगो के बारे में एक कविता सुना रहे है :
जय जंगो जय लीगों-
जल जमीन और गोंडवाना का अधीन है-
गोडवाना राज लेके रहेंगे-
हमारी भाषा गोड़ी है-
गोंडी है हमारी धर्म गोंडी है-
हमारी संस्कृति गोंडी है...

Posted on: Sep 25, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »