जिन्दगी भर मेरे गाऊंगी गीत तेरे...मसीह गीत
जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) से ज्योति नागेश एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
जिन्दगी भर मेरे गाऊंगी गीत तेरे-
तूने सारी श्रृष्टि बनाई तेरा है नील गगन-
पंछी तेरा ही गुण गाते है गाता है मेरा मन-
ऐ फिजा गा रही तेरे गीत प्यार की-
ईशु हिफाजत करता मेरा देता जीवन जल-
मुझको अपनी राहो में लेकर चलता है हर पल-
गाऊंगी गीत तेरे मैं सदा गुणगान के...
Posted on: Oct 23, 2017. Tags: JYOTI NAGESH DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा...देशभक्ति गीत
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से ज्योति नागेश उनके साथ अंजली, नुपू, इलिशा है जो एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा-
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा-
परबत वो सबसे ऊँचा, हमसाया आसमाँ का-
वो संतरी हमारा, वो पासबाँ हमारा-
गोदी में खेलती हैं, जिसकी हज़ारों नदियाँ-
गुलशन है जिसके दम से, रश्क-ए-जिनाँ हमारा...
Posted on: Oct 23, 2017. Tags: ANJLI NUPU ILISHA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी है, यहाँ के लोग विकास योजनाओं का लाभ ले रहे है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-धुरली, पोस्ट-गमावाडा, जिला-दन्तेवाडा, दक्षिण बस्तर (छतीसगढ़) में पहुँची है वहां से महेंद्र सिंह उईके साथ में गाँव के साथी गुलशन कुमार तेलाम के साथ में चर्चा कर रहे हैं ये रोजगार सहायक के पद पर हैं इन्होने 15 दिसंबर 2015 में इस कार्य का शुरुवात किया था ये बता रहे हैं इनके गांव की आर्थिक स्थिति अभी कुछ अच्छी है और सरकार की ओर से जो योजनाएं आती है उसका लाभ लोगो को दिलाने के लिए प्रयास करते है इस गाँव में 400 परिवार की जनसंख्या है ये गाँव के लोग विकास की एक सोच रखते हैं और उनके व अन्य अधिकारियों की मदद से सरकार की योजनाओं का लाभ ले पा रहे हैं |महेंद्र सिंह उईके@9713997981.
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
न छुरी रखता हूँ न पिस्तौल रखता हूँ...बस्तर की कविता-
ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सोनार कुमार भास्कर बस्तर के ऊपर आधारित एक कविता सुना रहे है:
न छुरी रखता हूँ न पिस्तौल रखता हूँ-
बस्तर का एक बेटा हूँ दिल में जिगर रखता हूँ-
इसलिए हमेशा अकेले ही निकलता हूँ-
बंगले गाड़ी तो बस्तर के घर-घर की कहानी है-
तभी तो सारी दुनिया बस्तर की दीवानी है-
अरे मिट गए बस्तर को मिटाने वाले-
क्योंकि आगे तपती बस्तर की जवानी है-
ये आवाज नहीं ये शेर की दाहाड़ है-
हम तो पहाड़ है इसलिए इतिहास के वो सुनेहरा पत्ते है-
जो भगवान् ने ही चुने है-
दिलदार और दमदार है बस्तर-
रणभूमि में तेज तलवार है बस्तर-
पता नहीं कितनो की जान है बस्तर-
सच्चे प्यार पर कुर्बान है बस्तर-
यारी करे तो यारो के यार है बस्तर-
तभी तो दुनिया कहती है-
बाप रे खतरनाक है बस्तर-
शेरो के बच्चे शेर ही जाने जाते है-
लाखो के बीच बस्तरवासी ही पहचान बने जाते है...
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: SONAR KUMAR BHASKAR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
धरती का लाल, मेरा धरती का लाल...देशभक्ति गीत
ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से दीपक भास्कर एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
धरती का लाल, मेरा धरती का लाल-
लाल बहादुर, बहादुर लाल बेमिसाल-
भारत का डंका आलम ये है-
बजवाया वीर जवाहर ने-
स्वाधीन बनो स्वाधीन बनो-
समझाया वीर जवाहर ने-
धरती का लाल मेरा धरती का लाल...

