हमारे गांव में रोड नहीं बना है, कृपया मदद करें-
ग्राम-साईंगुडा,ग्राम पंचायत-डिलमिली 2,ब्लाक-दर्भा,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से लक्मु राम नाग राजू जी से बता रहे हैं की बाराह घर का पारा है ढाई किलोमीटर तक सड़क नहीं है|बारिश के समय रास्ते में पूरा पानी भर जाते है,आने जाने में बहुत दिक्कत होती है|गाड़ी गिर जाने होता है| इसके बारे में जनपत CEO तक पहुचा है लेकिन समधान नहीं हो रहा हैं तो इसलिए समधान के लिए cg नेट श्रोताओम को अपील कर रहे हैं|सरपंच@9993600308,सचिव@9406228766,CEO@9406166884, संपर्क@6263385063,
Posted on: Jul 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, नदी का पानी पीकर लोग बीमार पड़ जातें है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-करका, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मगेन्द्र कर्मा बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, वहां के लोगों को नाला का पानी लाना पड़ता है, नाला का पानी पीकर लोग बीमार पड़ जाते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास और जनपद में लिखित रूप में आवेदन दिए थे। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गयें नंबर अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8103564315.
Posted on: Jul 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KARKA MAGENDRA KARMA PROBLEM WATER
गाँव मे शौचालय नहीं होने के कारण ग्रामीणों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-छिंदगांव, सिदावडपारा, डोंगरीगुड़ा, ब्लाक-बकावड, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रानू कश्यप जी बता रहे हैं उनके गांव मे शौचालय की बहुत समस्या है। तीन-चार साल से अधूरा पड़ा हुआ है। किसी के घर में ढक्कन नहीं लगा हुआ है ना ही किसी के घर में दरवाजा लगा है। शौच के लिए ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता है। रात में जीव जंतु का खतरा बना रहता है। बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने समूह में बात रखी थी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@7987310433 सचिव@9399971930, सरपंच@9754501719.
Posted on: Jul 08, 2022. Tags: BASTAR CG DONGRIGUDA PROBLEM RANU KASHYAP SIDAWANG TOILET ROOM
हमारे गांव का पटेलपारा में हैंडपंप खराब है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत किलेपाल, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनीष कुमार मुचाकी बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| वहां 30 घर की जनसंख्या है, सभी लोग स्कूल से पानी लाकर पिते हैं, उनके मोहल्ले में 2 हैंडपंप है, एक हैंडपंप से आयरन पानी आता है, इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर से बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@6268603669, सचिव@7587020974, संपर्क नंबर@78038 16368.
Posted on: Jul 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-किलेपाल, कमलूपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से श्यामराम मुचाकी जी बता हरे हैं उनके पिता जी को पेंशन नहीं मिल रहा है| नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें:
सरपंच@6268603669, संपर्क नंबर@6268973790.
