आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : तिराय गोड़ी, आदिवासी चाय पत्ती के औषधीय गुण
ग्राम बरघाट, ग्राम पंचायत कुमरता, तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ से जीतन राम पहाड़ी कोरवा उनके इलाके के जंगलों में पाया जाने वाला तिराय गोड़ी पौधे के बारे में बता रहे है वे कहते हैं कि इसकी छाल को चायपत्ती के रूप में इस्तेमाल कर सकते है | जिस प्रकार चायपत्ती को उबालते हैं उसी प्रकार इसे भी उबाला जाता है और स्थानीय आदिवासी इस चाय को चाव से पीते है | वे बता रहे हैं कि यह चाय शरीर के लिए भी बहुत लाभ दायक है और शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और साथ ही गर्मी के दिनों में निकलने वाले पसीने पर भी रोक लगता है | इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए जीतनराम पहाड़ी कोरवा से 8959289653 पर संपर्क कर सकते हैं ।
Posted on: Nov 29, 2016. Tags: JITANRAM PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER
भक्तों को दर्शन दे दिया एक छोटी सी कन्या...भक्ति गीत
अनूप राम ग्राम-डूमरखोह, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से एक भक्ति गीत गा रहे हैं :
भक्तों को दर्शन दे दिया एक छोटी सी कन्या-
भक्तों ने पूछा मैया नाम तेरा क्या है-
वैष्णो देवी बता गयी रे ,एक छोटी सी कन्या-
भक्तों ने पूछा सेवा तेरा क्या है-
रोला,नारियल बता गयी रे,एक छोटी सी कन्या-
भक्तों को दर्शन दे दिया...
Posted on: Nov 26, 2016. Tags: ANOOP RAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में नदी पर पुल नहीं बनने से 2500 लोग रोज़ परेशानी झेल रहे हैं, कृपया मदद करें...
इन्द्रदेव राम जोगा पंचायत, जिला-पलामू (झारखण्ड) से बता रहे हैं कि उनके पंचायत में एक भितिहारा नाम का गाँव है जहां एक नदी पर पुल का निर्माण होना है पर वह बहुत वर्षों से नहीं हो पाया है । ग्रामीण बहुत वर्षों से इसके लिए अधिकारियों और नेताओं को अनुरोध करते आ रहे हैं पर उनकी आवाज़ को कोई नहीं सुन रहा है |पुलिया निर्माण नहीं होने से करीब 2500 लोगों को आने-जाने में दैनिक बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | अत: वे सीजीनेट स्वर सुनने वालों साथियों से मदद करने के लिए अपील कर रहे है | वे अनुरोध कर रहे हैं कि आप उनके ब्लाक विकास पदाधिकारी या B.D.O@7033555357 को कृपया फोन कर के दबाव डालें । इन्द्रदेव राम@9122520750
Posted on: Nov 21, 2016. Tags: INDRADEV RAM SONG VICTIMS REGISTER
कोऊ कहे लाल बत्ती जलत वे...बघेलखंडी लोकगीत
ग्राम-पोस्ट-उलहिखुद, तहसील-मनगवां, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं,इस गीत में वे ये बताना चाहते हैं कि सन दो हजार आठ में मुंह नचवा की कहानी फैलाई गयी थी जो बिलकुल झूठ थी वे इसके बारे में गीत के माध्यम से बता रहे हैं:
कोऊ कहे लाल बत्ती जलत वे-
मोहू खाए लिहिस मोहू नचाओ मोहुस बै ना दे-
मोऊ नचवावो आँसों के साल जैसे दुर्गा बिराजन-
हाँ तबसे नहीं आबा मोहू नचवाओ-
मोहे खाए लिहिस मोहों नचवाओ-
हो बुढ़व लाठी लेके ईतिन-
अब कभाऊ ना आई मोहू नचवाओ-
मोहू खाए लिहिस मोंहू नचवाओ-
हाँ ठाकुर का ठकुराइन खाइन-
अरे सुबचा सबको लिसोचवाओ-
मोहों खाए लिहिस मोंहों नचवाओ...
Posted on: Nov 18, 2016. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
हयेगा राम जाथे बनवास राम जाथे बनवास...करमा गीत
ग्राम पंचायत-टाटीटोला, पोस्ट-लालपुर, जिला-डिंडौरी, मध्यप्रदेश से,पतिराम मार्को एक करमा गीत सुना रहे हैं, इस करमा गीत को युवक और युवती मिलकर के गाते हैं:
ओ ओ ओ ओ ओ...हो हो हो हो हो-
हयेगा राम जाथे बनवास राम जाथे बनवास-
सीता का है राम पति हा महू ला लेजा रे-
हाय गा जाथे बनवास-
भीतर रोये माता कौशिल्या,बाहर भारत भाई-
राजा दशरत प्राण त्याग हे, केकई पछताई-
हयेगा राम जाथे बनवास राम जाथे बनवास...

