पारा में हैण्डपंप ख़राब है आवेदन करने पर काम नहीं होता है...

ग्राम-कोटवार पारा, पंचायत-हलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चैतूराम पोयाम बता रहे हैं उनके पारा में हैण्डपंप ख़राब हो गया है, पारा में 3 हैण्डपंप है, लोग झरना का पानी उपयोग करते हैं, पारा में 29 माकान है, इसके लिये ग्राम सभा में आवेदन दिया गया है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9406109008, सरपंच@9407669883. संपर्क नंबर@9399084081.

Posted on: May 18, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG CHAITURAM POYAM DARBHA GUHAR HANDPUMP WATER

हमारे पारे का हैण्डपम्प ख़राब है, झिरिया का पानी पीकर बीमार होते है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है

कोशुमगुडा पारा, ग्राम-ककनार, पंचायत-ककनार, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से पूर्णिमा साहू के साथ गाँव के साथ खुशराम कश्यप बता रहे है कि उनके पारे का हैण्डपम्प ख़राब हो गया है इसलिए वे लोग झिरिया का पानी पीते है उसको पीने से सर्दी खांसी होता है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए सरपंच के पास शिकायत भी किये थे लेकिन ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9479015366, CEO@8889251366.

Posted on: May 17, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR HANDPUMP KHUSHRAM KASHYAP LOHANDIGUDA WATER

एक बोरिंग से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, दूसरा बोरिंग सुधरवाने में मदद करें...

ग्राम-पेंदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कवासी देवा बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, दो बोरिंग लगा है जिसमे एक ख़राब हो गया है| लोग एक नल से पानी उपयोग करते हैं| लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पता है| जिसके कारण दिक्कत होती है| इसलिये कवासी देवा सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406146692. (188056)

Posted on: May 17, 2021. Tags: CG KAWASI DEVA PROBLEM SUKMA WATER

गांव में पानी की समस्या है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है...

शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुकलाल नुरेटी बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की समस्या हैं, इसके लिए उन्होंने नगर पालिका और विधायक के पास कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646849553. (188102)

Posted on: May 17, 2021. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SUKALULAL NURETI WATER

भूमि पट्टा में नाम सुधरवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं कि पटवारी द्वारा उनकी भूमि पट्टा में गलत नाम लिख दिया गया है| जिसके सुधार के लिये वे कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8357998546. तहसीलदार@8319434665, पटवारी@9644253913. (180785)

Posted on: May 16, 2021. Tags: MP PROBLEM REWA SITARAM KORI

« View Newer Reports

View Older Reports »