राशन कार्ड रद्द होने से राशन नहीं मिल रहा मदद की अपील-

ग्राम-कुलानार, पंचयात-नयानार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रनाय बता रही है कि उनका राशन कार्ड रद्द हो गया है, जिसके कारण उन्हें राशन, चांवल नहीं मिल रहा है, इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच सचिव के पास कई बार किया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अनुरोध कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करे: सरपंच@7647086740, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@6264753863.

Posted on: Feb 14, 2020. Tags: NARAYANPUR SANBATI DUGGA

नुनी इंगा ले एर लोयो रे...गोंडी गीत-

ग्राम-कोरेनाडा, नागलघाटी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रसिया सुकमा और रुकजी एक गीत सुना रहे हैं:
रे रे लोय रे रे लोयाया – नुनी इंगा ले एर लोयो रे – री री लोया रे ल्यो रे-
रे रे लोय रे रे लोयाया – नुनी इंगा ले एर लोयो रे – री री लोया रे ल्यो रे...

Posted on: Feb 14, 2020. Tags: CG GONDI NARAYANPUR SUKHDAI KACHLAM

मछली जल की रानी है...कविता-

ग्राम-चांदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कार्तिक पोटाई एक कविता सुना रहे हैं:
मछली जल की रानी है-
जीवन उसका पानी है-
हाथ लगाओ डर जायेगी-
बाहर निकालो मर जायेगी...

Posted on: Feb 14, 2020. Tags: CG NAGMANI NARAYANPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आंख की कमजोरी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी आंख की रोशनी बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, काली मिर्च 50 ग्राम और पीसी मिश्री 50 ग्राम लेकर दोनों को साफकर पीसकर चूर्ण बनाकर रख लें, आधा आधा चम्मच दोनों को लेकर मक्खन के साथ मिलाकर या घी के साथ मिलाकर सुबह शाम खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, उसके बाद गुनगुना दूध या चाय पी सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Feb 14, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : राशन नहीं मिल रहा था अब समस्या हल हो गयी है...

ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पार्सल गाँव के निवासी महेंद सिंग को राशन नहीं मिल रहा था, उन्होंने अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के सभी मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7970225710.

Posted on: Feb 14, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »