भाजपा कांग्रेस दोनों भाई, मिल जुल के राज्य ला चलाई, एक तो डाकू आहे, एक तो कसाई...गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक समसामयिक राजनैतिक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
भाजपा कांग्रेस दोनो भाई, मिल जुल के राज ला चलाई-
एक तो डाकू आहे, एक तो कसाई-
एक जन तो जीत लेथें, एक जन तो हार जाथें-
पारी-पारी राज ला चलाई, भाजपा कांग्रेस दोनों भाई-
भाजपा कांग्रेस दोनो भाई, मिल जुल के राज्य ला चलाई...

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गाँव के दबंगों ने मुझे मारा, घर जला दिया, पत्नी के सांथ छेड़-छाड़ किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं...

ग्राम-जीगन, थाना-कुरावली, जिला-मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) से मुनेद्र कुमार बता रहे हैं, उनके गांव के दबंग गुंडे महेश, उमेश, पंकज और साथियो ने मिलकर उनको मारा, घर में आग लगा दिया और उनकी पत्नी के सांथ छेड़-छाड़ किया, जिसकी शिकायत उन्होंने CEO, पुलिस अधीक्षक, सभी संबंधित अधिकारियों के पास किया, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में भी गुहार लगाई है लेकिन किसी ने मदद नही की, वे परेशान हैं, इसलिए सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर आरोपी पर उचित कारवाही कराने में मदद करें : थाना अध्यक्ष@9454403924, SP@9454400295. संपर्क नंबर@7830300322, 6396493574.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: MAINPURI MUNEDRA KUMAR PROBLEM SONG UTTAR PRADESH VICTIMS REGISTER

सालीग्राम सुनो बिनती मोरी, यह बड़ा दान दया कर पाऊं...भजन गीत-

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं :
सालीग्राम सुनो बिनती मोरी, यह बड़ा दान दया कर पाऊं-
प्रातः काल उठ मंजन करके प्रण से हितैस स्नान कराऊँ-
चंदन, धूप, दीप, तुलसी दल, बरन-बरन के फूल चढाऊँ-
जल चढ़ावै सुनो बिनती मोरी, यह बड़ा दान दया कर पाऊं-
आप बिराजे चाहूं रतन सिंघासन, घंटा, संख, मिरदंग बजाऊँ...

Posted on: Sep 17, 2018. Tags: BHAJAN DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गौ मूत्र के आयुर्वेदिक गुण और प्रयोग-

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बता रहे हैं, भारत के प्राचीन हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है, मान्यतानुसार गाय की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई है, गाय के मूत्र में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है, गौ मूत्र में कैल्सियम, सोडियम, पोटेसियम, इंजाइम तथा सभी विटामिन का समावेश होता है, इसमें थायराइड, टीवी, ब्लड प्रेसर, शुगर, चर्म रोग, दमा, खासी तथा कैंसर जनित रोगों में सुबह ताजा गौ मूत्र सेवन करने से लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@9589906028.

Posted on: Sep 17, 2018. Tags: CG COW HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG SWASTHYA SWARA URINE VICTIMS REGISTER

रुचा-रुचा रे साथी बोले, खोंदो पहारे बांसा काट...कर्मा गीत-

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह श्यामले एक कर्मा गीत सुना रहे हैं, जिसे भादो के महीने में गाया जाता है :
रुचा-रुचा रे साथी बोले, खोंदो पहारे बांसा काट-
रुचा-रुचा रे साथी बोले, बडखा पहारे बांसा काटे-
बडखा पहारे बांसा काटे हाय रे-
रुचा-रुचा रे राती बोले बडखा पहारे बांस काटे हाय रे...

Posted on: Sep 17, 2018. Tags: CG KARMA SHIVEBALAK SINGH SHYAMLE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »