हमारे पंचायत से आश्रित ग्राम जाने के लिए 6 किमी तक सड़क नहीं बना है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत पालम, ब्लॉक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से सरपंच सुकलूराम कश्यप बता रहे हैं कि पंचायत से आश्रित ग्राम पुसपाल जाने के लिए 6 किमी दूर तक सड़क नहीं बनी है। लोगों को बाजार आने जाने में बहुत मुश्किल होती है। इस संदर्भ में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लकें सुनवाई नहीं हो रही है। कृपया दिए हुए नंबरों में बात कर इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 7647007595, CEO- 8889251366, कलेक्टर- 8458956694

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PALAM PROBLEM ROAD SUKLURAM KASHYAP

IMPACT: समस्या रिकार्ड करने के 1 सप्ताह बाद पानी का मोटर सुधार दिया गया, धन्यवाद...

ग्राम पंचायत-अल्वा, ब्लॉक-दर्भा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी कश्यप बता रही हैं कि उनके गांव में पानी की समस्या थी। मोटर पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा हुआ था। उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या बताते हुए एक सप्ताह पहले संदेश रिकार्ड किया था और 2 दिन पहले ग्राम सभा द्वारा मोटर सुधार दिया गया है और गांव के निवासियों के पानी की समस्या हाल कर दी गई है। सुधार करवाने में मदद करने के लिए वे सरपंच व सीजीनेट को धन्यवाद दे रही हैं। संपर्क नंबर@6260420705.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA IMPACT MOTOR WATER

हमारे गांव में 15 दिन से बिजली नहीं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित...

ग्राम पंचायत- लेंडरा, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से सम्पत सेठिया बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली की समस्या है। पिछले 15 दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। उनके गांव में 120 से ज्यादा घर हैं, जिन्हें इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजली ना होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है और बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसकी शिकायत इन्होंने सरपंच, सचिव व बिजली विभाग को भी की है। दिए गए नंबरों में बात कर के इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- पीड़ित व्यक्ति@6263672229, कलेक्टर@8458956694, CEO@8959393222।

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA ELECTRICTY LENDRA PROBLEM SAMPAT SETHIYA

हमारे गांव में पिछले 5 साल से शौचलय अधूरा है, हमें मजबूरन जंगल जाना पड़ता है...

ग्राम पंचायत- दाबपाल, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से परशुराम कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव में शौचालय निर्माण अधूरा हुआ है। कई घरों में केवल दीवार बनाई गई है लेकिन टंकी नहीं बना है। निर्माण कार्य 5 साल पहले शुरू हुआ था। लोगों को मजबूरन जंगल जाना पड़ता है। दिए हुए नंबर में बात कर के समस्या का समाधान करवाने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 7587335790, सरपंच- 8815621820, कलेक्टर- 8458956694, CEO-8889251366

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG DABPAL LOHANDIGUDA PARSURAM KASHYAP PROBLEM TOILET

हमारे गांव में 10 साल से सीसी रोड अधूरा बना है, बारिश के दिनों में बहुत समस्या होती है, मदद करें...

ग्राम पंचायत- मगरउछला, पोस्ट- शरवानी, थाना- चकरभाटा, ब्लॉक- बिल्हा, जिला- बिलासपुर (छतीसगढ़) से राजेन्द्र यादव बता रहे हैं कि उनकी गली में सीसी रोड अधूरा बना हुआ है। बारिश में कीचड़ हो जाता है, आवाजाही में बहुत समस्या होती है। 10 सालों से ऐसी ही स्थिति है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों मे बात कर रोड बनवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सरपंच@9131343336, संपर्क@6265939379.

Posted on: Sep 28, 2021. Tags: BILASPUR BILHA CC ROAD CG CHAKARBHATA PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »