बालिका भ्रूण ह्त्या के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए तब ही एक बेहतर समाज बन सकता है...

रामजी राय जिला दतिया मध्यप्रदेश से बेटियों के बारे में वर्तमान स्थिति को बताते हुए कह रहे है कि बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है लिंग जांच करवा कर जो बच भी जाती है उनके साथ घर में भेदभाव होता हैं जिसके चलते बहुत सी बेटियों का जीवन असमय समाप्त हो जाता हैं. 2011 जनगणना के मुताबिक मध्यप्रेश में ही 0-6 वर्ष की आयु में 1000 पुरुष की तुलना में मात्र 918 बेटियां है. इसको रोकने के लिए देश भर में वर्तमान प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना शुरू की है.यदि कोई पीसीपीएनडीटी एक्ट का उलंघन करता है उसको कड़ी सजा का प्रावधान है. इस नियम का कड़ाई से पालन होना चाहिए तब ही हम एक बेहतर समाज बना पाएंगे। रामजी राय@9425793158

Posted on: Feb 14, 2017. Tags: Ramji Rai

मुख्यमंत्री ने २०१२ में भूमिहीनों को घर की ज़मीन देने का वादा किया था, कृपया वादा निभाने दबाव बनाए

रामप्रसाद आदिवासी ग्राम-ननारी पोस्ट डोंगा थाना-डभोरा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं कि 4 सितंबर 2012 को भोपाल से यह घोषणा की गयी थी कि सभी भूमिहीनों को घर बनाकर रहने के लिए २ से ५ डिस्मिल जमीन दी जाएगी। दलित आदिवासी महासभा ने इस घोषणा की खबर १२ जिले के गरीब दलित आदिवासी परिवारों को दी उनके फ़ार्म भरवाए पर शासन ने यह सन्देश अब तक सभी कलेक्टरों को नहीं भेजा है. इसके साथ ही बे सभी दलित आदिवासी भूमिहीनों को ५ एकड़ खेती की ज़मीन दिए जाने के आंदोलन के भी साथ हैं पर उस मामले में भी सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री पर दबाव बनाएं कि वे अपने वादे को पूरा करें। रामप्रसाद@7898654924

Posted on: Feb 07, 2017. Tags: Ramprasad Adivasi

छोडके तू गहिले माहि, बेटवा के घर से...भोजपुरी गीत

ग्राम-लोकटिया, पंचायत-पुरेना, ब्लॉक-अमृतपुर, जिला-बहराइच (उत्तरप्रदेश) से रामनाथ कुशवाह एक भोजपुरी गीत सुना रहे है:
छोडके तू गहिले माहि, बेटवा के घर से-
तोला का बताईबू तिरु आईबू बाई-
अपना बेटवा के घर होला का बताईबू बाई...

Posted on: Feb 06, 2017. Tags: RAMNATH KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है एक किलोमीटर दूर नाले से पानी लाकर पीते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ढोडा, पंचायत-प्रकाखार, पोस्ट-लुर्गिकला, तहसील-बलरामपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामविलास यादव बता रहे है कि उनके गाँव ढोडा में पानी की बहुत समस्या है. उनके गाँव में 10 से 15 घर है और जनसँख्या 60 के लगभग है यहाँ पर एक हैण्डपम्प हैं जिसमें पानी नहीं आता और एक कुआं हैं जो धस गया है जिससे पूरे गाँव के लोग एक किलोमीटर दूर नाले से पानी लाने को मजबूर हैं इसकी शिकायत कई बार इन्होने सरपंच और पीएचई विभाग में किये लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। सरपंच@9926953241, P.H.E. विभाग अधिकारी@ 9406089927, कृपया इन नम्बरों पर अधिकारियो से बात कर हमारी मदद करें| रामविलास@9617565939

Posted on: Feb 05, 2017. Tags: RAMVILAS YADAV SONG VICTIMS REGISTER

विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊचा रहे हमारा...झंडा वंदना गीत

ग्राम-छवाई, पोस्ट-गढ़वाई, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से
नीरज सिंह कुशराम एक झन्डा वंदना गीत सुना रहे है:
विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊचा रहे हमारा-
सदा शक्ति बरसाने वाला प्रेम सुधा सर शाने वाला-
वीरो को हरसाने वाला मात्र भूमि का तन मन सारा-
झंडा ऊचा रहे हमारा...

Posted on: Feb 03, 2017. Tags: NEERAJ SINGH KUSHRAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »