मुझे विधवा पेंशन नही मिल रहा है, शिकायत करने पर भी ध्यान नही देते, कृपया मदद करें...

जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मोनिका साथ में सुशीला पुजारी बता रहे हैं कि बासागुड़ा अपना गांव छोड़कर 2006 में जेलवाडा शिविर में आकर रह रहे हैं, उनको 4 साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा हैं, इसके लिए उन्होंने नगर पालिका में शिकायत कियें थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें : नगर पालिका मांझी@6260414371, अध्यक्ष@6260714410,संपर्क@9479003195.

Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BIJAPUR CG SUSHILA VIDHAWA PENSHN PROBLEM

गांव में सीसी रोड नहीं होने के कारण लोगों को बरसात के दिनों में परेशानी होती है,

ग्राम पंचायत-मूतनपाल 01 डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम मांडवी बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| रोड के लिए आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की 3 पारा में सीसी रोड नहीं बना है वहां रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260979427, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BUDHARAM MANDAVI CC ROAD CG MUTANPAL PROBLEM

पुलिया नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनुराम बाकड़े बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया नहीं बना हैं बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, इसके लिए सरपंच सचिव से बोले हैं पर अभी तक नहीं बना है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि संबंधित नंबरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407954668, सीईओ@8959393222, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA DHANURAM BAKADE PROBLEM

IMPACT: बोटर ई डी बनवाने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...

ग्राम पंचायत-पाली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार दूवेदी बता रहे हैं उनके माँ का बोटर ई डी नहीं बना था| नहीं बनने के कारण बहुत परेशानी होती थी| उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से बोटर ई डी बन गया है अभी सब लोग खुश है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@9203076784.

Posted on: Nov 25, 2021. Tags: IMPACT MP REWA SHIWKUMAR DUVEDI STORY

पिने की पानी गर्मी के दिनों में सुख जाता है, बहुत परेशानी होती है,

ग्राम पंचायत-मांझीPAAL, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जगरनाथ नाग बता रहे हैं उनके गांव में पिने की पानी का बहुत समस्या है, गर्मी के दिनों में सुख जाता है, पानी के लिए उन्होंने शिकायत किये थे लेकिन अभी तक पानी की सुविधा नहीं हुआ है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8815550838, सीईओ@8959393222, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA JAGARNATH NAG PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »