एके गेल रादी रुपे सार काटागे गेल रादी रूपे सारड कटागे...कुडुक भजन
ग्राम-रमकोबिन्ना, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से रामचंद्र खलखो कुडुक भाषा में भजन सुना रहे हैं
गीत का अर्थ है कि अधिकतर कुडुक भाषी आदिवासी उरांव लोग अपने धर्मिक विश्वास को आदि धर्म से जोड़ते हुए देखते हैं:
एके गेल रादी रुपे सार काटागे – गेल रादी रूपे सारड कटागे-
नमय गुसन कोहर जहब रा दी-
नमय गुसनआदि धारम राइ-
एके गेल रादी रुपे सार काटागे – नमय गुसन कोहर जहब राती-
नमय गुसन आदि धारम राइ...
Posted on: Mar 08, 2017. Tags: RAMCHANDRA XALXO SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 4 माह से बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब है, अधिकारी सुन नहीं रहे है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-शिवगढ, विकासखण्ड-मनेंद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से रामसिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 5 का ट्रांसफार्मर पिछले 4 माह से ख़राब पड़ा हुआ है. गाँव के लोग मेन लाइन से बिजली तार जोड़कर अभी विद्युत जला रहे है जिससे बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है. विद्युत विभाग को इसकी सूचना बार-बार देने के बावजूद अभी तक ठीक नही किया गया है और बिजली बिल ग्रामीण जन लगातार दे रहे है, कृपया ट्रांसफार्मर लगाने में मदद करे ताकि गाँव के लोगो को सुचारू रूप से बिजली मिल सके इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| विद्युत विभाग@9926125490, उपभोक्ता फोरम बिलासपुर@07752427010. रामसिंह@8959217119
Posted on: Feb 28, 2017. Tags: Ram Singh Markaam SONG VICTIMS REGISTER
मोर दिल म हे अरमान मोला प्रभु राम चाही ना...भक्ति गीत-
रमन सिंह ठाकुर ग्राम मड़मड़ा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से एक गीत सुना रहे है:
श्याम चाही ना जी मोला घनश्याम चाही ना-
श्याम चाही ना जी मोला घनश्याम चाही ना-
मोर दिल म हे अरमान मोला प्रभु राम चाही ना-
मोर दिल म हे अरमान मोला प्रभु राम चाही ना-
चौदह बरस बनवासी होए गए कैकई ल तको ग दुःख होगे-
दसरथ बाबु सुरता मा गा आंसू के धार बोहावे ना-
श्याम चाही ना जी मोला घनश्याम चाही ना-
श्याम चाही ना जी मोला घनश्याम चाही ना-
अयोध्या चाही ना जी मोला मडमड़ा चाही ना-
मोर दिल मा हे भारत मा मोला हिंदुस्तान चाही ना...
Posted on: Feb 25, 2017. Tags: RAMAN SINGH THAKUR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 19 साल में स्कूल भवन नहीं बना, बच्चो को झोपड़ी में पढाया जाता है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सल्केता, पंचायत-गिघकालो, पोस्ट-कुमरता, विकासखंड -धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जीतनराम पहाड़ी कोरवा बता रहे है कि उनके गाँव में 35 घर है और जनसँख्या 185. उनके गाँव में 1997 से एक प्राथमिक शाला संचालित है उसमे 47 पहाड़ी कोरवा बच्चे अध्यनरत है लेकिन वहां आज तक स्कूल भवन निर्माण नहीं किया गया है और बच्चो को झोपड़ी में पढ़ाया जाता है आज 19 वर्ष हो चुके है| इसकी शिकायत गाँव के लोगो ने मिलकर जिला एवं ब्लॉक में भी किये थे लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कलेक्टर@07762222103, SDM@07766266252, CEO@8120309000, शिक्षा अधिकारी@7415564836, जीतनराम@8959289653
Posted on: Feb 24, 2017. Tags: JITANRAM PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER
मखना के झांज बनाये तुमा के मंजीरा...बिरहोर पेंड्रा गीत
ग्राम-खलगोरा, पंचायत-दर्रीडीह, ब्लॉक-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़
(छत्तीसगढ़) से केन्दाराम बिरहोर एक पेंड्रा गीत सुना रहे है:
मखना के झांज बनाये तुमा के मंजीरा-
भाजी भाटा के तार मिलाये नाचे बालमसिरा-
जी तरकारी लेला आ आ आ आ ना-
जूना दो तरोही के तरकारी लेला रे रे रे-
काकर फिर गे कोट तमूरा काकर फिर गे राज-
बरमा फिरगे माटी के चोला कलमे दीनाराज...
