शौचालय की समस्या है, शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें
ग्राम-बरेतीकला, पोस्ट-चंदवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से दयासागर कुशवाह बता रहे है कि वे 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित है और उनके गाँव में जो भी सरकारी योजनायें आती है सरपंच सचिव के मिलीभगत होने के कारण लोगो तक पहुँच नहीं पाती है | जबकि उनके गाँव में 4000-5000 की आबादी वाला गाँव है और बहुत ही कम लोगो के यहाँ शौचालय बना है | इनके पास शुरू से ही शौचालय नहीं बना है | उसके लिए उन्होंने सीएम् हेल्पलाइन में 5-6 बार शिकायत किये थे तो कुछ भी बहाने बनाकर टाल देते है | उसके बाद 2016 में रीवा कलेक्टर के पास भी शिकायत किये थे तब भी कुछ नहीं हुआ उसके बाद सरपंच सचिव के पास पंचायत में बोले तो बन जायेगा बोलते है लेकिन आज तक नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7489853324, सचिव का नम्बर@9131375269, तहसीलदार@9993444875.
Posted on: Jul 29, 2020. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA REWA MP SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
विकलांग है, राशन कार्ड के लिये आवेदन करते हैं लेकिन नहीं बन रहा है...
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे बता रहे हैं, वे और उनके भाई दोनों विकलांग है उनका अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बना है, इसके लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : पार्षद@9926974916,
अध्यक्ष@9406060666. संपर्क नंबर@9644366722. (172203) (AR)
Posted on: Jul 28, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE PROBLEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में काम नहीं कर पाते हैं, कभी काम करते हैं तो पुलिस हमारी मछली जप्त कर लेती हैं-
डोंगर मंडला, ब्लाक-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से द्रोपती बाई अहिरवार बता रही हैं, वे मछली बेचने का काम करते हैं लॉकडाउन में काम नहीं कर पा रहे हैं, कभी काम करते हैं तो पुलिस वाले परेशान करते हैं, मछली जप्त कर लेते हैं, डराते हैं, जिससे उनका जीवन यापन करना मुस्किल हो रहा है, इसलिये वे शाशन से मदद की अपील कर रहे हैं कि काम नहीं कर पाने की स्थिती में उन्हें खाना खर्चा दिलाये| संपर्क नंबर@7067961284. (172078) (AR)
Posted on: Jul 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANDALA MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
रोड की समस्या आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-देवरी, घोघरा टोला, पोस्ट-लमतरई, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पनकू सिंह गाँव में रोड की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी गोविंद सिंह मरावी, सरवन सिंह ध्रुव, सुंदर सिंह मरावी बता रहे हैं कि रोड ख़राब है, 4 किलोमीटर रोड ख़राब है, आने में दिक्कत हो रही है, इस संबंध में निवासी आवेदन दे चुके हैं लेकिन कारवाही नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8959747883, विधायक@9425898329, कलेक्टर@7659222400. संपर्क नंबर@8104422872. (172051) (AR)
Posted on: Jul 25, 2020. Tags: ANUPPUR MP PANKU SINGH PROBLEM PWD SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या है...
ग्राम-खेदमा, जनपद-उदयपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से कलिंदर सिंह पैकरा बता रहे हैं वार्ड क्रमांक 11 में हैण्डपंप ख़राब हो गया है जिसके कारण लोगो को नाला का पानी पीना पड़ता है, बनवाने के लिये आवेदन करने पर कर्मचारी आये चेक किये लेकिन काम नहीं हो पाया है, सुधार नहीं होने से समस्या बनी हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: मकैनिक@9617798584, सरपंच@9399619280. संपर्क नंबर@9691364810. (172030) (AR)
