तू प्यार का सागर, सागर दया का तू है...गीत-

ग्राम-मोहंदी, पोस्ट-खाटी, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं :
तू प्यार का सागर, सागर दया का तू है-
तेरे प्यार के सागर में, हम तैरना चाहते हैं-
गहराई मिले सागर की, ऊंचाई मिले असमान की-
पर कोई नाप न पायेगा गहराई तेरे प्यार की-
परमेश्वर होने पर भी तूने मानव रूप धारण किया...

Posted on: Mar 08, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़ रहा है आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

रोदीटोला, ग्राम पंचायत-मोहंदी, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव बता रहे हैं| वे राशनकार्ड में अपनी पत्नी का नाम जुडवाना चाहते हैं| लेकिन अधिकारी नहीं जोड़ रहे हैं| राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़ पाने से उन्हें दिक्कत हो रही हैं| आंगनवाड़ी में उन्हें राशनकार्ड id नंबर की जरुरत है| जिससे शिशु टीकाकरण कार्ड मिल सकता है| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास जाकर आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9304768274. संपर्क नंबर@7974298758.

Posted on: Mar 08, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP PROBLEM RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दाद या एक्जिमा बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी एक्जिमा जिसे दाद के नाम से भी जाना जाता है| बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिस व्यक्ति को इस तरह की समस्या हो वे-
1. आधा किलो तिल के तेल में 150 ग्राम कान्हेर की जड़ की छाल को डालकर उबालें और जब जड़ अच्छी तरह से जल जाये, तो ठण्डा कर सीसी में भरकर रख लें | उसके बाद दाद वाले जगह पर दिन में तीन बार लगायें| लाभ हो सकता है|
2. तरबूज के छिलके को सुखाकर जला लें| उसके बाद उसके राख या भस्म को सीसी में भरकर रख ले और नारियल के तेल के सांथ दाद पर लगायें|
3. पीपल की छाल का गुदा लेकर उसका काढ़ा बना लें और दिन में एक कप सेवन करें लाभ हो सकता है| भोजन में मटर, चना, मसूर, उड़द की दाल का प्रयोग न करें| गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| साबुन के जगह मुल्तानी मिट्टी या नीम के पानी का प्रयोग करें : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

दुनिया के कोने कोने में गूंज रहे ईशु का नाम...गीत-

ग्राम-मोहंदी, तहसील-पुष्पराजगढ़, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार बांधव एक गीत सुना रहे हैं :
दुनिया के कोने कोने में गूंज रहे ईशु का नाम-
बोलो प्यारा-प्यारा ईशु का नाम-
दुनिया के कोने कोने में गूंज रहे ईशु का नाम-
बोलो प्यारा-प्यारा ईशु का नाम...

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK KUMAR BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

हम गांव में रहते हैं, खेती करते हैं, लेकिन हमारे पास भूमि का पट्टा नहीं है...

रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गांधी शांति साईकिल यात्रा में आये सांथियो से चर्चा कर रहे हैं| मडका मंडावी बता रहे हैं, वे चिंतूर में रहते हैं | खेती का काम करते हैं | लेकिन अभी खेती का समय नहीं है, इसलिए कोई भी खेती नहीं किये हैं, वे जिस जगह पर रहते हैं, खेती करते हैं, उसका भूमि पट्टा उनके पास नहीं है| उसके लिये वे प्रयास कर रहे हैं| और उसके लिये वे शांति साईकिल यात्रा में शामिल हुवे और अपनी बात को सरकार तक पहुँचाने का प्रयास किया| संपर्क नंबर@9424236514.

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »