Scholarships for students and youth in Gondi : 25th April 2018 -
छात्रवृत्ति राष्ट्रीय :
नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन, टैगलाइन/स्लोगन क्रिएशन कॉम्पिटीशन 2018-
छात्रवृत्ति अंतर्राष्ट्रीय :
एजुकेशन मलेशिया स्कॉलरशिप 2018-
Posted on: Apr 25, 2018. Tags: GONDI SUMANLATA ACHALA GONDI
हमारे गाँव के तीनो सोलर पम्प के पानी टंकी फट गए, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...
ग्राम पंचायत-सतीपारा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र प्रसाद रजवाड़े बता रहे है उनके गाँव में तीन सोलर पम्प लगे है और तीनो का पानी टंकी फट गया है तीन महीने पहले उसके लिए उन्होंने ग्रामसभा में शिकायत किये थे कि पानी टंकी बदलवाया जाए लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| सुबह-सुबह पानी ले जाने के लिए 1-2 घंटे इंतजार करना पड़ता है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर पानी की टंकी को ठीक करवाने में मदद करें: जिला कलेक्टर@9826443577, जिला C.E.O.@9165689001, सचिव@9753921925. संपर्क@9826659136.
Posted on: Apr 25, 2018. Tags: SONG SURENDRA PRASAD RAJWADE VICTIMS REGISTER
रघुपति पावन जय सीता राम...भक्ति गीत
ग्राम-मानपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से तिरलोचन एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
जय सिया राम-राम जय सीता राम-
रघुपति पावन जय सीता राम-
आवा गे राम चन्द्र जय बरदानी-
आवा गे रजो मोर अरजी लगाईले...
Posted on: Apr 25, 2018. Tags: SONG TIRLOCHAN SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हम लोगो को 5 माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...
बगीचा पारा, ग्राम-परमेश्वरपुर, पोस्ट-केवरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से इन्द्रासो, जरियारो बता रही है उनको 5 महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है. बैंक जाती है तो पैसे नहीं आये बोलकर वापस भेज देते है| सबको पेंशन दी जा रही है लेकिन मुझे नहीं मिल रही जबकि उम्र लगभग 70 साल है| पेंशन के लिए सरपंच सचिव के पास फार्म जमा की फिर भी उनको नहीं मिल रही है| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9826443377, SDM@9165493212, CEO@9165689001. संपर्क आनंद सिंह पोया@8120602863.
Posted on: Apr 25, 2018. Tags: INDRASO JARIYARO SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपंप नहीं है, कुआँ भी अब सुख रहा, पानी की बहुत समस्या है...
बगीचा पारा, ग्राम-परमेश्वरपुर, पोस्ट-केवरा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव प्रसाद बता रहे है. हमारे मोहल्ले के वार्ड 10, में एक भी हैण्डपंप नहीं है, अभी दूर कुएं से पानी ला रहे है, उसका भी पानी सूखने की कगार पर है. मोहल्ले में लगभग 24 परिवार रहते है. अलग-अलग मोहल्ले में पानी की समस्या है. वार्ड 9, में घुटराकतरी, टिकरा पारा में भी पानी की बहुत समस्या हो रही है. इस हेतु सरपंच सचिव को कई बार बोले है, परन्तु वह भी हो जायेगा, देखेंगे इसके आलावा कुछ नही किया. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे: P.H.E@
7697747447, कलेक्टर@9826443377. आनंद@8120602863.


