पीड़ितो का रजिस्टर: वे सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है-

ग्राम पंचायत-मल्लाराम, ब्लॉक-पल्वांचा,जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम तेलंगाना)से माडे सुरेश बता रहे हैं कि वे लोग 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना विस्थापित है, तेलंगाना सरकार ने उन आदिवासियों के लिए कोई सुविधा नहीं दे रही है,इसलिए ग्रामीण सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है, संपर्क नंबर@6301689344.

Posted on: Feb 13, 2022. Tags: DISPLACED VICTIM GONDI IDP KOTHAGUDEM PALWANCHA BHADRADRI REGISTER TG VICTIMS

हमारें गांव के वार्ड 5 में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत- कोड़ेबेड़ा, ब्लाक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से लिमेश्वर बता रहें हैं कि उनके गांव के वार्ड नंबर 5 में पानी की बहुत समस्या हैं 7 घर की बस्ती है 4 सौ मीटर दूर से पानी लाकर पीते हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास बोले हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है | गाँव के लोगो का कहना है कि उनके गांव में हैंडपंप बनना चाहियें| इसलिए वे सीजीनेट श्रोताओं से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए अधिकारियों का नंबर पर बात करके हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क 9111344811, सरपंच@7587454793, सचिव@98120398823, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Feb 13, 2022. Tags: BASTAR LIMESHWAR PROBLEM WATER

विश्व रेडियो दिवस के इतिहास उद्देश्य अउर गीत - संगीत

[7:44 pm, 13/02/2022] Shu: विश्व रेडियो दिवस के इतिहास उद्देश्य अउर गीत – संगीत
बघेली बोली मा बहिनी दरबार सुनी विवेचना के साथ
देखी पूरी वीडियो
https://youtu.be/Fx-0TFrAGBc

वीडियो लाइक शेयर अउर चैनल का सब्सक्राइब जरूर करी ।
[7:44 pm, 13/02/2022] Shu: इसको सीजीनेट में अपलोड कर सकते हैं क्या?

Posted on: Feb 13, 2022. Tags: DIWAS RADIO

पीड़ितों का रजिस्टर : पहले शेर लोगों को खा जाते थे, अब उनकी जगह नक्सलियों ने ले ली है...

पगड़ू, ग्राम कुतुल तहसील ओरछा जिला नारायणपुर, कहते हैं उन्हें नक्सलियों ने 2-3 साल पहले मार पीट कर गाँव से भगाया, तब से वे नारायणपुर मे रह कर बनी मजदूरी करके गुजारा कर रहे हैं। वे बताते हैं कि माओवादिओं ने पुलिस को चावल, मुर्गी देने का आरोप लगा कर उन्हें व उनके चार साथियों को बांध कर पीटा और उनमें से एक की हत्या कर दी। फिर उन्हें धमका कर गाँव से भगा दिया। नक्सलियों के आने के पहले उनके गाँव मे शेर का आतंक था। उनके परिवार के 5 सदस्यों की मौत शेर के कारण हुई। शेरों का खतरा कम होने पर नक्सलियों का खतरा बढ़ गया है। वे कहते हैं उनके गाँव में पहले 50-60 परिवार थे, जिसमें से लगभग आधे परिवारों को नक्सलियों ने गाँव छोड़ कर भागने को मजबूर कर दिया। आस पास के ग्राम गट्टाकाल, कोडलियर, आलवडा, कोड़नाओ, परपा, इत्यादि में नक्सलियों द्वारा कई आम लोगों की हत्या की गई। उनका कहना है अगर माओवादियों को यह भनक लगती है कि किसी ने उनके मापदंडों से ज्यादा पैसा या अनाज संग्रह कर रखा है, तो पुलिस से मिले हुए होने के शक में उनसे लूट पाट, मार पीट और हत्या भी करते हैं। वे कहते हैं उनका एफआईआर दर्ज हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कागज नहीं दिया। सरकार से नया कोई जमीन मिली ना सहयोग राशि। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 9430313721.

Posted on: Feb 13, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PAGADU VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय उन्हें पुलिस वाले पकड़ कर बीजापुर लायें....

ग्राम पंचायत-संतेजपुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से शारदा पुड्मुल,पति कन्हैया पुड्मुल बता रहे हैं कि सलवा जुडूम के समय उनके गांव से पुलिस वालों उन्हें पकड़ के बीजापुर में ले आए थे| उन्हें पुलिस विभाग में नौकरी मिली है| उनके माता-पिता लोग पुराने गांव में रहते है| वर्तमान में वे पुराने गांव नही जा पाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@62669388181.

Posted on: Feb 13, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KANHAIYA PUDAMUL MAOIST VICTIM SHARDA PUDAMUL VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »