जंगल कि कहानी सुना रहे है...
ग्राम- कापानार( काण्डकिपारा),ग्राम पंचायत- कापानार,विकास खंड- बास्तानार ,जिला- बस्तर,राज्य -छत्तीसगढ़ से लक्षमण बता रहे है कि हमारे गाँव में बहुत जंगल है |हमारे जंगल में बड़े -बड़े वृक्ष तथा जंगली सूअर भी रहते है| और बता रहे है कि हमारे जंगल में कुछ नही मिलता है |धान को खाने वाले सूअर हैं और लक्ष्मण जी बोल रहे है कि हमारे गाँव में हमेशा बीमारियाँ होती रहती है |गाँव कि समस्या तथा जंगल में और क्या -क्या मिलता है अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे| सोमड़ू कोवासी@7647938548.
Posted on: Nov 02, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद अमृत पिलाने से क्या फ़ायदा...भक्ति गीत
सुनील सोनवानी एक भक्ति गीत सुना रहें:
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद अमृत पिलाने से क्या फ़ायदा-
कभी गिरते हुए को उठाया नहीं, बाद आंसू बहाने से क्या फ़ायदा-
मैं तो मंदिर गया, पूजा आरती की, पूजा करते हुए यह ख़याल आ गया – कभी माँ बाप की सेवा की ही नहीं, सिर्फ पूजा के करने से क्या फ़ायदा-
मैं तो सतसंग गया, गुरु वाणी सुनी, गुरु वाणी को सुन कर ख्याल आ गया-
जनम मानव का ले के दया ना करी, फिर मानव कहलाने से क्या फ़ायदा...(180574) GT
Posted on: Nov 02, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
विगनेहरंद मंगल करुणा गौरी पुत्र गणेश...वन्दना
ग्राम-छुरीपाली, पोस्ट-उलखर, तहसील-सारंगगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से मोहर विष्णु एक वन्दना सुना रहें है:
विगनेहरंद मंगल करुणा गौरी पुत्र गणेश-
प्रथम निमंत्रण आज को ब्रम्हा विष्णु महेश-
हे गौरी के लाला शंकर दुलारा पहली सुमरनी तोर-
कर दे सहारा पहली सुमरनी तोर-
गणपति देवा हो कोन तो करे सेवा हो-
विगनेहरंद मंगल करुणा गौरी पुत्र गणेश...(180611) GT
Posted on: Nov 02, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : नाक से खून आने का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय नाक से खून आने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार का फूल को कूट उसका रस निकाल कर के नाक में 2 बूँद डालने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (180595) GT
Posted on: Nov 02, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
सारी दुनिया कहने लगी हैं मैं ना रहा किसी काम कि... भक्ति गीत
जिला उमरिया राज्य मध्यप्रदेश से राजा बैगा भक्ति गीत सुना रहें हैं –
सारी दुनिया कहने लगी हैं-
मै ना रहा किसी काम कि-
लाली चुनरिया ओड ली मैंने-
मैया तेरे नाम कि-
सारी दुनिया कहने लगी हैं-
मै ना रहा किसी काम कि...
