भूमि का नामांकन के लिये आवेदन देते-देते थक गया हूँ, अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम पंचायत-जोलकी, पोस्ट-रामगढ़, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव बता रहे हैं वे अपने जमीन का नामांकन कराने के लिये कई बार पटवारी, तहसीलदार के पास आवेदन कर चुके हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, भूमि का खसरा नंबर 103 है जो भूमि सुखलाल के नाम पर है लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी है जिसके कारण उस जमीन को कौशिल्या के नाम पर करना है लेकिन अधिकारी आज कल बोलकर गुमराह कर रहे हैं, इसलिये वे परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : पटवारी / भरत यादव@9754157716, तहसीलदार@9926131044, सचिव@9644814334, उपसरपंच@9617874488, RI@6264805911. संपर्क नंबर@9977741285.
Posted on: Aug 07, 2020. Tags: LAND PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन काम नहीं होता है...
ग्राम-मुरली पारा, पंचायत-कोड़ेनार क्रमांक 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से निवासी वट्टी वेड़का बता रहे हैं कि उनके घर में शौचालय नहीं बना है, जिसके कारण शौच करने के लिये बाहर जाना पड़ता है, इस संबंध में सचिव सरपंच के पास आवेदन किये हैं अधिकरियो का कहना है, शौचालय उनके नाम पर नहीं आया है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: सचिव@9407642538. CEO@9406016762. संपर्क नंबर / वट्टी वेड़का@9406452608. (172311) (AR)
Posted on: Aug 07, 2020. Tags: SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
मैं प्रधानमंत्री आवास के लिए 5 साल से फॉर्म भर रहा हूँ अभी तक आवास नहीं आया...
कलार पारा ग्राम+पंचायत-बागमुंडी पनेडा, तहसील-किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से पीलाराम सेठिया वोल रहे है कि उनको इंद्रा आवास की समस्या है | उसके लिए वे 5 साल से कोशिश रहे है पंचायत भी फॉर्म भरे है और जनपद में भी शिकायत किये है लेकिन अभी तक नहीं आया है | जिन लोगो को जरुरत है उनको नहीं मिल रहा है और जिनको जरुरत नहीं है उन लोगो को मिल रहा है | जबकि उनका गरीबी रेखा राशन कार्ड भी बना है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके आवास दिलवाने में मदद करें: संपर्क नम्बर@9285309715, सचिव@7697581341, ECO@9406016702 कलेक्टर@8458956695.
Posted on: Aug 07, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं बना है बनवाने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-बरोड़ी पारा, पंचायत-बागमुंडी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से
निवासी दुली, बचलू, बुमरा और उनके साथी बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: सचिव@7697581341. CEO@9406016702, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर / शिवकुमार सेटिया@6265425915. (AR)
Posted on: Aug 06, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
3 साल पहले पुल निर्माण में काम किया था, आज तक पैसा नहीं मिला है...
ग्राम-बरोड़ी पारा, पंचायत-बागमुंडी बनेरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शिवाड़ी बता रहे हैं कि वे तीन साल पहले पुल निर्माण में काम किये जिसका पैसा नहीं मिला है और पुल अधूरा पड़ा है, इस संबंध में उन्होंने सचिव सरपंच से बात किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: सचिव@7697581341. CEO@9406016702, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@9691414887. (172776) (AR)
