Impact : आधार कार्ड बैंक से लिंक होने से काम का पैसा मिल गया...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं पुष्पेंद्र कुमार जो ग्राम टमकी बरपारा के निवासी हैं उनका आधार कार्ड बैंक से लिंक नहीं हुआ था जिसके लिये आवेदन करने पर भी काम नहीं हो रहा था, जिसके कारण डबरी निर्माण में जो काम किये थे उसका पैसा नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 26 जून 2018 को रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया और उन्हें काम का पैसा मिल गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7440609749.
Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : शौचालय बन जाने से अब शौच के लिये बाहर नहीं जाना पड़ता...
ग्राम-नरोला, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीताराम बता रहे हैं उनका शौचालय नहीं बना था जिसके कारण खुले में शौच के लिये जाना पड़ता था, इस समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने एक साल पहले अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं|
Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG IMPACT STORY SITARAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
न कुछ ले के आयेगी न कुछ दे के जायेगी...गीत-
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) मंचवटी साकेत के गीत सुना रही हैं:
न कुछ ले के आयेगी न कुछ दे के जायेगी-
सारी दुनिया मर के चली जायेगी-
इधर माता पिता उधर बहन खड़ी-
हम तो जय हिन्द करके चले जायेंगे-
न कुछ ले के आयेगी न कुछ दे के जायेगी...
Posted on: Jan 25, 2020. Tags: MP PANCHWATI SAKET REWA SONG VICTIMS REGISTER
गर्भवती महिला को क्या सावधानियां रखनी चाहिये...
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा गर्भवती महिला को क्या सावधानियां रखनी चाहिये इसके बारे में बता रही हैं, महिला पौष्टिक भोजन करें और चिकित्सक की सलाह से सभी दवाइयां समय पर लें, समय समय पर अपनी जाँच कराती रहें, खुश रहें, भरी चीज न उठायें किसी प्रकार का नशा न करें और ऐसे लोगो से दूर रहें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7582985838.
Posted on: Jan 24, 2020. Tags: HEALTH MP RANJANA VARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER
हाय राम धोखा न खाना पढ़ने पे दिल लगाना...गीत-
ग्राम-छातानिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अंजू आदिवासी एक गीत सुना रही हैं:
हाय राम धोखा न खाना पढ़ने पे दिल लगाना-
पढोगे लिखोगे तो आगे बढ़ोगे-
माता पिता का नाम रोशन करोगे-
भाई बहना धोखा न खाना-
पढ़ने पे दिल लगाना...
