गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चों को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया
ग्राम-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदेश कुमार कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव के स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं बना है| बाउंड्री वाल बना है,लेकिन अधुरा बना है| जिसके कारण बच्चों को बहुत परेशानी होती है| उनका कहना है की स्कूल में बाउंड्री वाल बनना चाहिए| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, संपर्क नंबर@7646983669.
Posted on: Sep 15, 2022. Tags: BASTAR BAUNDRI WALL CG DARBHA PROBLEM
कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना...भजन
योगेन्द्र जी भजन सुना रहे हैं
कभी राम बनके कभी स्याम बनके चले आना प्रभुजी चले आना-
कभी राम रूप में आना, कभी राम रूप में आना-
सीता साथ लेके साथ लेके धनुष हाथ लेके चले आना प्रभुजी चले आना-
कभी राम बनके कभी स्याम बनके चले आना प्रभुजी चले आना-
कभी कृष्ण रूप में आना, कभी कृष्ण रूप में आना-
राधा साथ लेके बंशी हाथ लेके चले ,आना प्रभुजी चले आना ...
Posted on: Sep 06, 2022. Tags: HINDI PASALM YOGENDRA
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी देख तमाशा लकड़ी का ...
सुरेंद्र पाल ग्राम मवई जिला बांदा उत्तर प्रदेश से से एक गीत सुना रहे हैं
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी
देख तमाशा लकड़ी का
क्या जीवन क्या मरण कबीरा
खेल रचाया लकड़ी का
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी
खेल रचाया लकड़ी का...
Posted on: Aug 20, 2022. Tags: Song MawaiupSurendrapal
पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम के डर कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है,तेलंगाना सरकार
ग्राम-ओटेसेरुवु, पंचायत-रिंगरेड्डीपल्ली, ब्लॉक-मुल्कलपल्ली, जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना)से मडावी सुरेश बता रहे है 2005 सलवा जुडूम के डर कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है, तेलंगाना सरकार ने उनके गाँव के लिए कोई सुविधा नहीं दे रही है और उनके जमीन को कब्सा कर पौधारोपण लगाये है, वहां के ग्रामीणों को जीने कि बहुत दिक्कत हो रहा है,ग्रामीणों का कहना है कि तेलंगाना सरकार द्वारा जमीन पट्टा बनवा दिया जाये तो उनके लिए मदद हो सकता है अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है|संपर्क नंबर@6305730247.
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BHADRADRI DISPLACED GONDI IDP KOTHAGUDEM MULKALPALLI POLICE VICTIM TG VICTIMS REGISTER
पारा में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है...
जेलवाडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्रसिंह बता रहे हैं, उनके पारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7354514034.
