Today's news from Newspapers in Gondi: 16th July 2014

बैतूल जिले में मनरेगा में पैसों का “आकाल”
जाति प्रमाणपत्र में गड़बड़ी आदिवासी विभाग के प्रधान सचिव तलब
फिर जोड़े जाएंगे 8 हजार कार्डधारियों के नाम
आदिवासी हितों की देश में हो रही अनदेखी:आरोप

Posted on: Jul 16, 2014. Tags: DINESH VATTI NEWS SONG VICTIMS REGISTER

No road to our village, difficult to move, ambulance can't come, pls call officer...

Murram Nagesh is calling from Jivvigudam village of Chintur Mandal, Khammam district, AP and says there is no road facility to their village. It is an Adivasi village located far from the Mandal center and ambulance cannot come in emergency. It is very difficult to travel and reach anywhere and They have appealed to the authorities many times, but none have responded. You are requested to call ITDA PO @ 9490957005 to help them. Nagesh@8333827929

Posted on: Jul 15, 2014. Tags: GONDI MURRAM NAGESH ROAD SONG VICTIMS REGISTER

बाबू खेले अंगनवां रुनु-झूनू...सोहर गीत

इस संदेश अनीता कुमारी सोहर गीत सुना रही हैं, सोहर जब बच्चा पैदा होता है, तब खुशी में गाया जाता है...
रुनु-झूनू हो हो रुनु-झूनू हो हो रुनु-झूनू
बाबू खेले अंगनवां रुनु-झूनू
रुनु-झूनू हो हो रुनु-झूनू हो हो रुनु-झूनू
खेलतै-खेलत बाबू दादा के गोदिया रुनु-झूनू
दादा दिहले अशिषिया रुनु-झूनू
रुनु-झूनू हो हो रुनु-झूनू हो हो...
बाबू खेलें अंगनवां रुनु-झूनू...
खेलतै -खेलत बाबू दादी के गोंदिया रुनु-झूनू ,
दादी दिहले अशिषिया रुनु-झूनू ,
रुनु-झुनू हो हो रुनु-झूनू हो हो...
खेलतै-खेलत बाबू पापा के गोदिया रुनु-झूनू
पापा दिहले अशिषिया रुनु-झूनू
रुनु-झुनू हो हो रुनु-झूनू हो हो...
बाबू खेलें अंगनवां रुनु-झूनू
रुनु-झूनू हो हो रुनु-झूनू हो हो...

Posted on: Jul 15, 2014. Tags: SONG Sunil Muzaffarpur VICTIMS REGISTER

लगाना है लगाना, स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना...एक गीत

लगाना है लगाना स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना
लगाना है लगाना स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना
एक नंबर का बटन दबाना, अपनी बीमारी को पूरा बताना
फिर आखिर में एक दबाना, स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना
सुनाना है सुनना, अपनी बीमारी को पूरा बताना
दो नंबर का बटन दबाना, उपयोगी जानकारी को सुनना
सुंदर स्वास्थ्य बनाना, स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना
लगाना है लगाना स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना
तीन नंबर का बटन दबाना, अपने सवालों का जवाब पाना
रोगों से मुक्ति दिलाना, स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना
लगाना है लगाना स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना
वैद्यों से जानकारी को पाना, जड़ी-बूटी का मान बढ़ाना
स्वस्थ्य स्वर नम्बर लगाना
लगाना है लगाना स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना
गाँव में जाना शहर में जाना, गाँव में जाना शहर में जाना
वैद्यों को समझाना, स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना
लगाना है लगाना स्वास्थ्य स्वर नंबर लगाना

Posted on: Jul 15, 2014. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER

नया छत्तीसगढ़ हमको बनाना है, बनाएंगे...व्यंग्य कविता

नया छत्तीसगढ़ हमको बनाना है, बनाएंगे
नया भारत हमें ही तो बनाना है, बनाएंगे
गरीबों, देशभक्तों की छत्तीसगढ़ में क्या, भारत में जगह न होगी
लुटेरों के लिए पूरा भारत फ्री होगी
उन्हीं का राज होगा, जो चोरी बेईमानी करेंगे
नया छत्तीसगढ़...
हवा में स्पंज का धुंआ होगा,
गगन कोयले के रंगो में रंगा होगा
धुएं से चाँद-सूरज की रोशनी को रोकना होगा,
धान के कटोरा को शराब का जरकिन बनाएंगे
नया छत्तीसगढ़...
न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को
कूड़ेदानी में फेंक डालेंगे
बोनस मांगने वालों को, जेल में ठूंसवाएंगे
मजदूर नेताओं को गोलियां मरवाएंगे
नया छत्तीसगढ़...
बड़े बांधो से कोई गांववासी, निकल नहीं पाएंगे,
सभी को डुबोकर मार डालेंगे
कोई आवाज नहीं उठाएंगे
जो आवाज उठाएंगे
उसे जेल में ठूंसवाएंगे
नया छत्तीसगढ़...
हरापन जंगलो का खत्म कर डालेंगे
जो वनवासी हैं उसे नक्सली कह मार डालेंगे,
टाटा-एसआर को लाकर खनिजों को लुटा डालेंगे
नया छत्तीसगढ़...
यहाँ जाति-धर्मों का, निस दिन दंगा होगा
सभी मजदूर भूखा होगा, सभी किसान नंगा होगा
नशाखोरी में मजदूर किसानों को डुबाएंगे
नया छत्तीसगढ़...
हमारी बोलियाँ, इस देश की भाषा कहलाएंगी
सलवा जुडूम चलाके, आदिवासियों को मार डालेंगे
ये सपने हैं, हमारी वर्तमान व्यवस्था की
इसको बनाकर सच दिखाएँगे
नया छत्तीसगढ़…

Posted on: Jul 15, 2014. Tags: Bhagirathi Verma SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »