Today's news from Newspapers in Gondi: 18th July 2014
नारायणपुर: शराब पर आदिवासियो ने लगाया प्रतिबंध
नागपुर: यात्रियों के लिए आदिवासी कर्मियों ने किया आंदोलन!
सतना: हड़पी आदिवासियों की जमीन
आदिवासी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप नहीं, प्रदर्शन
Posted on: Jul 18, 2014. Tags: DIINESH VATTI NEWS SONG VICTIMS REGISTER
करियो विचार भइया-करियो विचार, क्यों न बदले भाग्य गांव के...
अवधराज सिंह शासन द्वारा आदिवासियों के विस्थापन और पुनर्वास की समस्या पर एक गीत सुना रहे हैं:
करियो विचार भइया-करियो विचार
क्यों न बदले भाग्य गांव के
टोपी बदले-झंडे बदले, बदले राजा-रानी
बेचारी यह प्रजा न बदली, धरती और पानी
अरे करियो विचार भइया-करियो विचार
क्यों न बदले भाग्य गांव के
वोट दिया हर बार चाव से, हमने बटन दबाई
लेकिन अपने गांव की वो, तस्वीर बदल ना पायी
अरे करियो विचार भइया-करियो विचार
क्यों न बदले भाग्य गांव के
देखेंगे तकदीर गांव की, कैसे ना बदलेगी
सोच समझ कर चारो तरफ, मोहर अब तो लगेगी
अरे करियो विचार भइया-करियो विचार
क्यों न बदले भाग्य गांव के
झूठे वादे झूठी बातें, नेता करते आए
लेकिन उनकी चाल को, हम लोग समझ ना पाये
अरे करियो विचार भइया-करियो विचार
क्यों न बदले भाग्य गांव के
Posted on: Jul 18, 2014. Tags: SONG VICTIMS REGISTER awadhraj singh
करना है निर्माण, हमें नव भारत का निर्माण...
करना है निर्माण, हमें नव भारत का निर्माण
हमे हमारे देश की जग में बढ़ानी होगी शान
करना है निर्माण, हमें नव भारत का....
यही हमारी सब धरती हो, खेतो में हरियाली
फूल-फलों से झूम रही हो, वन-वन डाली-डाली
गाये वन कुंजो की मन हर, सुंदरता के गान
करना है निर्माण...
हिम गिरी के ऊँचे शिखरों पर, फूल चढ़ाने जाएं
रत्नाकाल के अतुल्य नींद में, खोज कर रत्न पाये
गाये वन कुंजो की मन हर, सुंदरता के गान
करना है निर्माण...
Posted on: Jul 18, 2014. Tags: Ankit Padwar SONG VICTIMS REGISTER
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए, आज हमारा नारा है...
शोषण मुक्त करो जनता को...सीजीनेट पुकारा है
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए, आज हमारा नारा है
खून-पसीना बहता निशदिन, फिर भी मानव भूखा है
शोषण के रिम-झिम पानी में, मेरा सावन सूखा है
गाँव-गली के निर्धन भूखे...
गाँव-गली के निर्धन भूखे, कोई नहीं सहारा है
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए...
आओ मिलकर संग बनाएं, ताकत नयी जगानी है
यह तस्वीर बदलनी होगी, देकर के कुर्बानी है
देने आए नेट के द्वारे, जो अधिकार हमारा है
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए...
गांधीजी का सुन्दर सपना, एकता का सन्देश है
हर गाँव में भारत रहता, प्यारा मेरा देश है
भूखा नहीं रहेगा कोई...
भूखा नहीं रहेगा कोई, यह संकल्प हमारा है
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए...
आज हमारा नारा है, आज हमारा नारा है
Posted on: Jul 18, 2014. Tags: Amar Maravi SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: साधारण बुखार का पारंपरिक उपचार
In common fever boil Kutki (Picrorhiza kurroa), Chirayita (Swertia chirayita) & Indrajav (Holarrhena pubescens) 2-5 gram each in quantity until 10-50 ml water remains. Drinking this decoction in common fever is useful. Bitter gourd vegetable is also useful in common fever. Make decoction of dry ginger, basil leaves, jaggery & black peeper. Drinking this decoction after adding ½ to 1 lemon juice is beneficial in common fever. Chandrakant Sharma is @ 9893327457
