रायगढ़ वाला मेहा राजा हो रानी रे... छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़ से निशा मुंडे एक छत्तीसगढ़ी
गीत सुना रहे हैं:
रायगढ़ वाला मेहा राजा हो रानी रे-
तोरे सपना के मेहा राजकुमार-
मोर संग बैठे आजा रे-
आजा नाचा लहू करमा के ताल मा-
रायगढ़ वाला मेहा राजा हो रानी रे...
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: CG CG NISHA MUNDE RAJNADGANW SONG
सीसी रोड की समस्या है, लोगो को आने जाने में बहुत समस्या होती है,कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-किलेपाल, नंबर03, ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनुराग कश्यप बता रहे हैं उनके पारा में सीसी रोड नही बना है, बरसात के दिनो में बहुत कीचड़ हो जाता है, आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@6268918193, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: ANURAG KASHAYP BASTANAR CG PROBLEM SISI ROD
गांव में पुल कि बहुत समस्या है, आने जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-गुडरीपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गंगाराम मांझी बात रहे हैं उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या है, बरसात के समय नदी में पानी भर जाता है, वहां के लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए पुल बनवाने की मांग कर रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9301451290, सीईओ@7853814506, सचिव@8770999656.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: CG DAM DARBHA GAGRARAM MANJHI PROBLEM
पेंशन नही मिलने के कारण बहुत परेशानी होती हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोडेनार,पकालूपारा ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुर्दे पोडियामी बता रही हैं की उसे पेशन पैसा नहीं मिल रहा हैं, घर में अकेली रहती है | उनके पति कई साल पहले गुजार गए|,उसे रहने में बहुत दिक्कत होता है| घर का कम भी नही कर पाती है| लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें: सम्पर्क@ 9406016762.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BASTANAR CG MURDE PODIYAMI PENSION PROBLEM
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सली संगठन में काम करते थे, फिर आत्मसमर्पण कियें...
ग्राम-कुदरूपाल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से श्यामलाल कोराम, पिता मसुराम कोराम बता रहे हैं 2005 में नक्सल संगठन में काम करते थे| उनके साथ परेशानी हो रही थी| फिर उनको राजनांदगांव आत्मसमर्पण कराने ले गयें| वर्तमान में गोपनिय सेना में काम करते हैं, सरकार के तरफ से उन्हें डेढ़ लाख सहयोग राशि मिला था| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479059197.
