हे आमचो शु मुहं कितलो सुन्दरा...हल्बी गीत-
ग्राम+पंचायत-कुटुमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से पूर्णिमा साहू के साथ गाँव की महिला साथी सामबती नाग, तिलावती नाग और चंदा नाग एक हल्बी गीत सुना रहे है :
हे आमचो शु मुहं कितलो सुन्दरा-
गाँव-गाँव ने जातो राहे-
समूह दीदी के मिलतराय-
हे आमचो शु मुहं कितलो सुन्दरा...
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA HALBI SAMBATI SONG
हमारे पारे का हैण्डपंप खराब है, पानी की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोडेनार लोहरापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से रमेश पद्दामी लोहरापारा में बोरिग ख़राब है, एक साल हो गया 40 घर की बस्ती है,पानी लेने जाने में आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, सरपंच को बताए तो पानी नही निकलता है करके दूसरी जगह सौर पेलेट लगा दिए है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें: सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, संपर्क@6265304325. कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KODENAR RAMESH PADDAMI WATER PROBLEM
हमारे में हैण्डपंप नहीं है, शिकायत करने के बाद भी कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
डोकम पटेलपारा, पंचायत-बिरगाली, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर, छतीसगढ़ से मनकुराम पोयम बता रहे है कि उनके पटेलपारा में 6-7 घर की बस्ती है लेकिन वहां पर आज तक हैण्डपंप नहीं लगा है | वे लोग खेतो से पानी लाकर पीते है | हैण्डपंप के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास शिकायत भी किये थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित अधिकारियों से बात करके हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : संपर्क@7974825407. सरपंच@8895830157, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BIRGALI CG HANDPUMP PROBLEM MANKURAM POYAM
हमारे पारे रोड नहीं बना है, शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-तितरी, पंचायत-सावंगेल, विकासखंड-बास्तानार, जिला बस्तर से मनीराम पोयाम बता रहे है कि उनके गाँव के स्कूल तक रोड बना है लेकिन उनके पारा जाने के लिये 3 किलोमीटर तक रोड नहीं बना है और उधर दो पारा है बांगापारा और पांडोपारा दोनों पारे के लोग एक ही रास्ते से चलते है | उसके लिये उन्होंने विधायक और जिला सीईओ को भी दिये थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है : संपर्क नंबर@7587754391, सरपंच@9406105640, सचिव@9424126120, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MANIRAM POYAM ROAD PROBLEM
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...
कमलूराम मोहरे, ग्राम पंचायत-लेंडरा, भाटागुडा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या वहां के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं| वहां गाड़ी भी नही चल पाती है| उस रास्ता से राशन लेने जाना पड़ता है| जो की सीसी रोड़ बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के आप शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406167732, सरपंच@6266251417, CEO@8959393222, कलेक्टर@8458956694.
