2018 -19 में बिजली कनेक्सन हुआ था, आज तक ट्रांसफ़ॉर्मर और मीटर नहीं लगा...
ग्राम-रायगुंदी, ऊपर पारा, पंचायत-सतसपुर, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चितुराम मंडावी बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 में लगभग 27 घर हैं, वहां पर वर्ष 2018 – 19 में बिजली कनेक्सन किया गया था लेकिन ट्रांसफ़ॉर्मर और घरो में मीटर नहीं लगाया गया था, तब से आज तक ये काम नहीं हो पाया है| इस संबंध में आवेदन दिया गया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है इसलिये साथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9406481589, सचिव@7354509848, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9406137985. (171997) (AR)
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG CHITURAM MANDAVI ELECTRICITY GUHAR LOHANDIGUDA
स्वास्थ्य स्वर : खून की कमी होने का घरेलू उपचार-
प्रयाग बिहार,रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी गाँधी खून की कमी होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, इसके लक्षण पहचान कर सकते हैं चमड़े का पीला पड़ना,साँस जल्दी फूलना और चक्कर आना मिट्टी और बर्फ खाने की इक्षा होना थकान महसूस करना तनाव
महसूस होना ये पांच चीजे होने पर खून की कमी होने के लक्षण दिखाई देते हैं, चुकंदर खाना खाने के बाद दिन में तीन बार तीन-तीन फल सेवन करने से लाभ होता है धीरे-धीरे शरीर में खून बनने लगता है लगातार आप इसको तीन माह तक प्रयोग कर सकते हैं,परहेज ठंठी चीजों से बचें खट्टी चीजों से बचें मिर्च मसाला तेल खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग न करें|अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर @9111O61399 पर संपर्क कर सकते हैं (AR)
Posted on: Oct 08, 2021. Tags: CG HD GANDHI HELTH RAIPUR
ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा...भजन-
ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं:
ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा-
मन में शांति मिलेगी दिलबा में चैयनवा-
नाम जपो नाम जपो ओ मेरे मनवा-
मन में शांति मिलेगी दिलबा में चैयनवा-
ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा...
Posted on: Oct 08, 2021. Tags: BALRAMPUR BHAJAN SONG CG NANDLAL SINGH
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-स्कूलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम पोयाम बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | मुरुम गिरा कर छोड़ दियें है, सब लोग उसी रास्ते पे आना जाना करते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@7647976626, सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286.
Posted on: Oct 08, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR RAJURAM POYAM ROAD
रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-एरंडवाल, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से सुरेश कश्यप बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है, कच्ची सड़क है, आने जाने में दिक्कत होती है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| वाहन नहीं निकल पाते हैं, इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8756197876. CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
