हमारे गांव के आंगनबाड़ी में हैंण्डपंप नही है, कृपया मदद कि अपील-

ग्राम पंचायत-भेजा, (मुंडेगुडा) ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नरेन्द्र बता रहे हैं उनके गांव के आंगनबाड़ी स्कूल में हैंण्डपंप नही है| छोटे-छोटे बच्चों को भी पानी पीने के लिए नदी जाना पड़ता है| पानी कि सुविधा नही होने के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी नही भेजते है। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत कियें लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407608929, PHE@8670541769, सचिव@7648021198, सीईओ@@8889251366.

Posted on: Jul 31, 2021. Tags: CG LOHANDIGUDA NARENDRA PROBLEM WATER

पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके है, सुनवाई नहीं होती...

ग्राम पंचायत-भेजा, (नयापारा) ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आमावती कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है| नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646984438, PHE@8670541769.

Posted on: Jul 31, 2021. Tags: AMAWATI KASHYAP CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

विकलांग पेंशन की समस्या;कृप्या मदद की अपील... कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-भेजा, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लालुराम कश्यप बता रहे हैं उनका लड़का विकलांग है, चलने बोलने में उन्हें बहुत परेशानी होती है, उन्हें होस्पिटल में विकलांग प्रमाण पत्र बनवाये हैं लेकिन 90% बनाये है, उनका सचिव सरपंच को विकलांग पेंशन जोड़ वाने के लिए कई बार बोले लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406169979, सचिव@7648021198, सीईओ@@8889251366.

Posted on: Jul 29, 2021. Tags: CG DISABLED PENSION LALURAM KASHYAP LOHANDIGUDA PROBLEM

मुझे तेंदू पत्ता का पैसा नही मिला हैं, कृप्या मदद कि अपील-

ग्राम पंचायत-सरंगीगुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से
दामाराम गावड़े बता रहे हैं तेंदू पत्ता तोड़ने के बाद उन्हें पैसा नही मिला है, नही मिलने के कारण बहुत परेशानी हो रही है खेती किसानी करने में इसके लिए उन्होंने कई बार बोले लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहे है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पैसा दिलाने में मदद करें:संपर्क नंबर@9399091147, प्रबंधक@7489812898.

Posted on: Jul 28, 2021. Tags: BASTANAR BHUKATAN CG DANARAM GAWADE PROBLEM

आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-झिर, पोस्ट-बेन्दुर, तहसील-माडा, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से आमोद सिंह गहरवार बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलता है, लेकिन उनको नही मिला है, इसके लिए उन्होनें आवेदन भी कियें है, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नही मिल पाया, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सिकेट्री नंबर@9926361013, संपर्क नंबर@9302678623.

Posted on: Jul 27, 2021. Tags: AMOD GAHRWAR HOUSE MP PROBLEM SINGROLI

« View Newer Reports

View Older Reports »