विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, सरपंच, सचिव भी, ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे-

ग्राम-मनकेली ,विजयनगर ,जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) कुमली बता रही है की
विधवा पेंशन एक ही साल चार हजार रूपये मिला था, अब नहीं मिल रहा है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें थे परन्तु ध्यान ही नहीं देते, इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर पेंशन दिलाने में मदद करे: सरपंच@7646927267, सचिव@6260394668, संपर्क@7067071428.

Posted on: Nov 28, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WOMEN ISSUE

स्वास्थ्य स्वर : बालों का झड़ना और सफ़ेद होने से ठीक करने के लिये घरेलू नुस्खा...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आज हम बालों का झड़ना और सफ़ेद होने से ठीक करने के लिये घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| आंवला, आम का गुठली अंदर भाग, हरण, बहेरा, इस सबको मिलाकर बाल के जड़ों में लगाने से झड़ना बंद हो सकता है| 2. आंवला, पदम् केशर, मुलेठी, इस सबको कूट पिस कर और मधु मिलाकर सिर पर लेप करने से बाल काले होने लगते है|
3. नीलकमल के फूलोँ के साथ गाय के दूध के साथ पिस कर किसी चीज में रख कर 15 दिन के लिए जमीन के नीचें रख ले, फिर दूध के साथ लेप लगाने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Nov 28, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIA

मोरे मन के सुआ उड़ाय गोरी...दरिया गीत-

ग्राम-डोतमा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक लोकगीत सुना रहे हैं:
कोयली वो पपीहा बोले-
कुहू कुहू कोयलिया हाये-
मोरे मन के सुआ उड़ाय गोरी तोर-
तोर माया के छैहा डेरा मोला दे देते यार-
पिहू पिहू पपीहा बोले-
कुहू कुहू कोयलिया हाय...

Posted on: Nov 28, 2021. Tags: CG FOLK JANJGEER CHAMPA SAMPATLAL YADAV SONG

पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम में बड़े भैया को क्सलीयों ने मार दियें, फिर वे डर से भगना पड़ा...

ग्राम-कासीकोरमा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुपरम कुंजाम पिता पांडू बता रहे हैं, सलवा जुडूम में उनके भैया को नक्सलीयों ने मार दियें, और उन्हें सरकार ने कोई मदद नही किया| वे चाहतें हैं उनके परिवार में किसी को नौकरी मिलें, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7648047307, CEO@9752463130, कलेक्टर@9977001253.

Posted on: Nov 28, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KILLED MAOIST VICTIM PANDU SUPRM KUNJAM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली लोग घर में आकर बहुत परेशान करते थे, और 2009 में उनके चाचा को नक्सलीयों ने म

ग्राम-मटूपल्ली, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से पवन साहू पिता भाया साहू बता रहे हैं, नक्सली लोग घर में आकर बहुत परेशान करते थे, और 2009 में उनके चाचा को नक्सलीयों ने मार दियें| फिर वे लोग डर से अपना गांव छोड़कर के बीजापुर आ गयें, उन्हें सरकार के तरफ से तीन लाख रुपयें मिला था, अभी उन्हें कोई परेशानी नही हैं, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7646810217.

Posted on: Nov 28, 2021. Tags: BHAYA SAHU BIJAPUR CG DISPLACED KILLED MAOIST VICTIM PAWAN SAHU VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »