इस तिरंगे झंडे की बड़ी अमर कहानी है...गीत-

ग्राम-पिपरिया, ब्लाक-जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से रीना देवी आदिवासी एक गीत सुना रही हैं:
इस तिरंगे झंडे की बड़ी अमर कहानी है-
लाल रंग का पताका ही मेरी खून की निशानी है-
सफ़ेद रंग पताका ही मेरे कफ़न की निशानी है-
हरा रंग पताका ही मेरी खेत की निशानी है-
झंडे इस तिरंगे की बड़ी अमर कहानी है-
लाल रंग का पताका ही मेरी खून की निशानी है...

Posted on: Jan 31, 2020. Tags: MP REWA RINA ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

गहरी होई गई नींदिया जगाय नहीं जागे हो...सोहर गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पंचवती साकेत एक सोहर गीत सुना रहीं हैं:
गहरी होई गई नींदिया जगाय नहीं जागे हो-
आबा वही देश निकले है रामा दरस नही पाईन हो-
मात पिता का नही सेईन गुरु का नहीं जानिन हो-
आबे नही दिहा ब्रामण का दान दरस नहीं पाया हो-
मात पिता का हम सेविन गुरु का हम जनबए हो-
आबे देबई हम ब्रामण का दान दरस हम लेबई हो-
गहरिन होई गई नींदिया जगाय नहीं जागाय हो...

Posted on: Jan 31, 2020. Tags: MP PANCHVATI SAKET REWA SONG VICTIMS REGISTER

घरेलु महिला हिंसा पर जानकारी...

ग्राम-नमारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा घरेलू हिंसा से अवगत करा रही हैं, घरेलू महिला हिंसा अधिनियम के अनुसार किसी भी घरेलू महिला को मानसिक शारीरक या किसी तरह से प्रताड़ित करने पर उन पर कारवाही होगी, इसमे दहेज़, संपत्ति, कागजात की मांग करने, परेशान करने, एक पत्नी के रहते दूसरा विवाह करना भावनात्मक, मौखिक, मनोवैज्ञानिक या यौन शोषण किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाना जिसके साथ महिला के पारिवारिक सम्बन्ध हैं आदि शामिल है : संपर्क नंबर@9752809781.

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

घरो में बिजली नहीं पहुंची है लेकिन बिल पहुंचने लगा है...

खुर्सीपार, पंचायत-बांद्र्बारी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंग पर्ते बता रहे हैं
उनके गाँव के वार्ड नंबर 18 में 2 साल से बिजली के पोल लगे हैं लेकिन किसी के घर में बिजली नहीं लगा है और बिजली बिल आना शुरु हो गया है, 9 माह से लोगो के घरो में बिजली बिल पहुंच रहा है, गाँव में लगभग 35 घर है लोग परेशान हैं, गाँव अंधेरे में गुजर बसर करता है और ऊपर बिजली बिल देना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9584416636, सरपंच / मुन्ना मरकाम@9174891313, बिजली विभाग@9425085181, 9399217006. संपर्क नंबर@9098426768.

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG TRILOK PARTE VICTIMS REGISTER

Impact : रोड बनना शुरू हो गया अब आने जाने में सहूलियत होगी...

ग्राम-बागबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बैजुराम पोटाई बता रहे हैं उनके गाँव में साल भर से रोड की समस्या थी, इसके लिए उन्होने आवेदन दिया था लेकिन कार्यवाही नहीं हुई, तब उन्होंने सीजीनेट पर रिकॉर्ड किया उसके बाद अब दो सप्ताह से रोड का काम चालू हो गया है, गाँव के लोग बहुत खुश हैं अब उनके आने-जाने की सुविधा पहले से बेहतर हो गया इसलिये वे सभी अधिकारीगण और सीजीनेट के श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9406103873.

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: BAIJURAM POTAI CG IMPACT STORY NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »