पीड़ितों का रजिस्टर : 2013 में आत्मसमर्पण कियें...

ग्राम-नेलनार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) विशेन जूरी, मंगलराम जूरी बता रहे हैं पहले नक्सली संगठन में काम करते थे| वहां बहुत परेशानी भी बहुत होती थी| फिर उन्हें पकड़ कर लायें और 2013 में आत्मसमपर्ण कराये| वर्तमान में बीजापुर में आकर रह रहे हैं| सरकार के तरफ से उन्हें नौकरी मिलने वाला था लेकिन आज तक नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8778780055.

Posted on: Feb 21, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: माओवादीयो से डर के कारण भागकर आए हैं...

ग्राम-गंगालूर, जिला-बीजापुर(छत्तीसगढ़) से शन्तुराम कवासी पिता लाखमु बता रहे हैं, 2008 में उनके गांव में माओवादी ने लोग को परेशान करते है| उसके कारण बीजापुर शांति नगर में आकर रहते हैं, वे लोग डर से अपना गांव नही जा पाते है, उनका जमीन को गांव वाले कमाते है| और उनका राशन कार्ड भी नही बना है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587749972.

Posted on: Feb 21, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों में जंगल में ले जाकर जान से मार दियें...

ग्राम पंचायत-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भागेश्वरी मांझी, विजय मांझी बता रहे हैं, उनके ससुर जी पहले जनपद सदस्य थे| जब वे अपने खेत का काम करवा के वापस पति पत्नी आ रहे थे फिर उन्हें नक्सलियों से घेर लिए और जंगल के अन्दर ले जा कर जान से मार दिए| फिर वे लोग अपना पुराना गांव छोड़कर नारायणपुर में रह रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587759278.

Posted on: Feb 20, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् वोटर आईडी बन गया|

ग्राम पंचायत-त्रिपाली, पोस्ट-जामु, थाना-बैकुंठपुर, तहसील-छिनमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार दिवेदी बताते है ,उनकी मम्मी का वोटर आईडी बनाने में खाफी दिक्कतें आ रही थी, और उन्होंने अपनी समस्या को सीजी नेट को शेयर किया सीजी नेट की मदद के कारण उनकी मम्मी का वोटर आईडी एक हफ्ते में बनकर तैयार हुआ जिसकी वजह से उनकी मम्मी का पेंशन शुरु हो पाई और वे बहुत खुश है| इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|

Posted on: Feb 20, 2022. Tags: IMPACT MP REWA

इस जोनो मैंतो क्या हो गया...गजल

ख़ुशीनगर,उत्तरप्रदेश से सुकई कुशवाहा एक गजल सुना रहे है|
तोखी तो इस जोनो मैंतो क्या हो गया-
दोसी तो इस जोनो मैंतो क्या हो गया-
जिसो को क्या आगई बेवफा हो गया...

Posted on: Feb 19, 2022. Tags: GAJAL KHUSHINAGR UP

« View Newer Reports

View Older Reports »