हम लोगो के पतियों का देहांत बहुत पहले हो गया, लेकिन अब तक विधवा पेंशन नहीं मिलता...
ग्राम-खडौली, जनपद+तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमपतिया, और सुबसिया बता रहें हैं कि उनकें पति का देहांत बहुत दिन पहले हो गया है | उनकी उम्र 60 साल हो गई है| लेकिन विधवा पेशन नहीं मिल रहा हैं, विधवा पेंशन के लिए उन्होंने सचिव, सरपंच के पास 3-4 बार लिखवाये है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है और बोलते हैं कि मिलेगा पर अभी तक नहीं मिला है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहें है कि इन अधिकारियो से बात करके उनको विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9617882795, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क@9669944792.
Posted on: Jun 03, 2018. Tags: RAMPTIYA SUBSIYA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got card for subsidized foodgrain after report on CGnet Swara, thanks...
ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से सुक्कर बाई बता रही हैं कि उनको लगभग 4-5 साल से राशन कार्ड के लिए अधिकारी चक्कर कटवा रहे थे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब हो गयी थी क्योंकि उनको राशन अधिक दाम में बाज़ार से खरीदना पद रहा था. कई बार उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिया पर कोई सुनवाई नही हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के कुछ दिन बाद उनका राशन कार्ड बन गया और वो खुश है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और अधिकारियों को धनयवाद दे रही है| सुक्कर बाई@7647852574.
Posted on: Jun 02, 2018. Tags: SONG SUKKAR BAI VICTIMS REGISTER
रैलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...लोकगीत -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक लोकगीत सुना रहे है:
रैलिया बैरन पिया को लिए जाए रे-
जन टिकटवा से सैया मोरा जइये-
सैया मोरा जइये हो सैया मोरा जइये-
पानी बरसे टिकट गल जाए रे-
रैलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...
Posted on: Jun 02, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
शिक्षा से लागल सनेहिया सजन हमरा साक्षर बना द हां...साक्षरता गीत
जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार भोजपुरी भाषा में एक साक्षरता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
शिक्षा से लागल सनेहिया सजन हमरा साक्षर बना द हां-
साक्षर बना दा हमरा पढ़े-लिखे सिखा द-
चूड़ी औ लहंगा हमरा मनहूँ ना भावे-
कलम औ कॉपी मंगा द सजन हमरा साक्षर बना द ना-
गहना औ जेंवर हमरा मनहूँ ना भावे-
गुरूजी के दर्शन करा द सजन हमरा साक्षर बना द ना-
शिक्षा से लागल सनेहिया सजन हमारा साक्षर बना द हां...
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मोबाइल रेडियो पे, सुनिहा आपन बतिया...
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार मोबाइल रेडियो के प्रयोग से सम्बंधित एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
मिस कॉल करके बतिया बतइहा-
सुनी लिहा गाँव के कहानियां के-
मोबाइल रेडियो पे, सुनिहा आपन बतिया-
गीत-कहानी-चुटुकुला के हर पल तुहू बतइहा-
दादा-दादी नाना-नानी के मोबाइल रेडियो सुनइहा-
ध्यान-लगन से रिकॉर्ड करइहा गाँव के आपन कहानियाँ के-
मोबाइल रेडियो पे, सुनिहा आपन बतिया...



